Indian Geography MCQs in Hindi Part 107 with Answers

Get unlimited access to the best preparation resource for CTET-Hindi/Paper-1 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.

7 वायुमंडल में पाई जाने वाली जलवाष्प के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं हैं?

अ) ऊँचाई के साथ जलवाष्प की मात्रा बढ़ती जाती है।

ब) यह एक ग्रीन हाउस (हरितगृह) गैस है।

स) यह ठोस, द्रव, गैस तीनों अवस्थाओं में पाई जाती है।

द) वायुमंडल में प्रति इकाई आयतन में इसकी मात्रा 0 से 4 प्रतिशत तक होती है।

उत्तर: (अ)

8 निम्नलिखित कथनों में कौन-सा असत्य है?

अ) क्षोभसीमा तक वायुमंडल का गर्म होना विकिरण प्रक्रिया का परिणाम है।

ब) वायुमंडल की निचली परतों का गर्म होना चालन प्रक्रिया पर निर्भर करता है।

स) ऊँचाई बढ़ने के साथ जलवाष्प की मात्रा में कमी पाई जाती है।

द) कार्बन डाईऑक्साइड सौर विकिरण के लिये पारगम्य है, किन्तु पार्थिव विकिरण के लिये अपारगम्य।

उत्तर: (अ)

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

  • मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल: 1997 ओज़ोन क्षरण को रोकने के लिये किया गया अंतरराष्ट्रीय प्रयास
  • वोस्टॉक: विश्व का सबसे ठंडा स्थान
  • ओज़ोन: यह गैस समतापमंडल में पाई जाती है।

उपर्युक्त युग्मों में कौन-सा⟋से सही सुमेलित नहीं है?

अ) केवल 1

ब) केवल 2

स) केवल 1 और 3

द) केवल 2 और 3

उत्तर: (अ)