Indian Geography MCQs in Hindi Part 15 with Answers
Glide to success with Doorsteptutor material for ACET : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of ACET.
1 ′ सोहराई तथा ′ सकरात ′ पर्व निम्नलिखित में से किस अथवा किन जनजाति/ जनजातियों से संबंधित है/हैं?
अ) मुण्डा तथा उरांव
ब) संथाल
स) खरवार तथा सौरिया
द) असूर
उत्तर: (ब)
व्याख्या:
- ′ सोहराई तथा ′ सकरात ′ संथा जनजाति (झारखंड) के प्रमुख पर्व हैं। सोहराई नई फसल के साथ मनाया जाता है।
- सकरात पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। संथालों का कोई कैलेंडर (पचांग) नहीं होता, संथाल लोंग सकरात के दिन को ही वर्ष का अंतिम दिन मानते हैं।
- उपर्युक्त के अतिरिक्त राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात तथा कर्नाटक में पाई जाने वाली अन्य प्रमुख जनजातियां निम्नलिखित है:
- राजस्थान- गरासिया, सांसी, मेरात तथा मीणा जनजातियां भी पायी जाती है।
- मध्य प्रदेश- बंजारा, गोड़, कोल जनजातियां भी पाई जाती हैं।
- गुजरात- टोड़िया, कोली तथा पटेलिया जनजातियाँ भी पाई जाती है।
- कर्नाटक- कुर्गी तथा पनियान जनजातियाँ प्रमुख पाई जाती हैं।
2 भारत में पायी जाने वाली जनजातियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ इसका संबंध भूमध्यसागरीय प्रजाति से है।
- पशुचारण इनका मुख्य व्यवसाय है।
- इनमें ‘बहुपति विवाह प्रथा’ प्रचलित है।
उपर्युक्त कथन निम्नलिखित में से किस जनजाति से संबंधित है?
अ) टोडा
ब) शोम्पेन
स) सौरिया
द) भील
उत्तर: (अ)
व्याख्या: उपर्युक्त विशेषताओं का संबंध नीलगिरी पहाड़ियों पर निवास करने वाली टोडा जनजाति से है। इनका संबंध भूमध्यसागरीय प्रजाति से हैं। इनका मुख्य व्यवसाय पशुचारण है तथा इनमें बहुपति विवाह का प्रचलन है।
3 निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति के लोंग अपनी उत्पत्ति रावण से मानते हैं?
अ) कोरकू
ब) टोडा
स) संथाल
द) मुंडा
उत्तर: (अ)
व्याख्या: कोरकू जनजाति के लोंग अपनी उत्पत्ति रावण से मानते हैं। यह जनजाति मध्य प्रदेश में पाई जाती है। कोरकू लोगों का मानना है कि एक समय रावण उस स्थान पर आया और यहां किसी मानव को न देखकर अत्यंत दु: खी हुआ। उसने शिव से प्रार्थना की तब शिव के प्रताप से कोरकू जनजाति की उत्पत्ति हुई।
4 सूची -I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुने:
सूची- I
राज्य
अ) छत्तीसगढ़
ब) तमिलनाडु
स) महाराष्ट्र
द) पश्चिम बंगाल
सूची-II
जनजाति
1 लोहरा
2 डुका बैगा
3 ईरूला
4. कमार
कूट:
अ ब स द
अ) 1 2 3 4
ब) 3 2 1 4
स) 4 3 1 2
द) 4 3 2 1
उत्तर: (द)
व्याख्या: उपर्युक्त सूची का सही सुमेलन निम्न प्रकार से है।
छत्तीसगढ | कुमार |
तमिलनाडु | ईरूला |
महाराष्ट्र | डुका बैगा |
पश्चिम बंगाल | लोहरा |
5 वनबंधु कल्याण योजना की शुरुआत केन्द्रीय जनजातीय कल्याण मंत्रालय दव्ारा कब की गई?
अ) अक्टूबर 2014
ब) मार्च 2016
स) जनवरी 2015
द) सितंबर 2013
उत्तर: (अ)
व्याख्या: वनबंधु कल्याण योजना की शुरुआत अक्टूबर 2014 से की गई। इसका उद्देश्य जनजातीय जनसंख्या की बुनियादी संरचना व मानव विकास सूचकांको में सुधार करना है। इस स्कीम (योजना) के अंतर्गत उन सभी ब्लॉकों (खंडों) को 10 करोड़ रुपए आवंटित किये जायेंगे जिनकी जनजातीय जनसंख्या 33 प्रतिशत से अधिक है।
6 ब्दांरो को पकड़ने की कला में दक्षता के कारण चर्चा में रही ‘मांकडिया जनजाति’ निम्नलिखित में किस राज्य से संबंधित है?
अ) असम
ब) अरुणाचल प्रदेश
स) ओडिशा
द) नागालैंड
उत्तर: (स)
व्याख्या:
- मांकडिया जनजाति पीवीटी जीएस (particularly (विशेष रूप से) vulnerable (वेदनीय) tribal (आदिवासी) ) के रूप में वर्गीकृत जनजाति है। एस जनजाति के लोग बंदरों को पकड़ने में दक्ष होते हैं। ये अर्द्ध-खानाबदोश होते है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इनकी जनसंख्या 1050 थी।
- ओडिशा की पीवीटी जीएस में खड़िया, बिरहोर, बोडो, डोगंरिया, खोंड, लोढ़ा आदि जनजातियाँ शामिल है।
7 इनमें से कौन-सी जनजातियों का संबंध जम्मू-कश्मीर से नहीं है?
ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ सिप्वी
- गद्दी
- रियांग
- नौशिया
- हजोंग
नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुने:
अ) केवल 1 और 2
ब) केवल 3 और 4
स) केवल 3,4 और 5
द) केवल 1,3 और 5
उत्तर: (स)
व्याख्या:
- सिप्पी और गद्दी जनजाति का संबंध जम्मू-कश्मीर से है जबकि रियांग, नौशिया त्रिपुरा की जनजातियाँ है।
- हजोंग जनजाति का संबंध पश्चिम बंगाल से है।
8 हाल ही में राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग ने किस जनजाति से संबंधित यू-टयूब के वीडियो को हटाने का निर्देश दिया है?
अ) जारवा
ब) ओंगे
स) सेंटीलीज
द) संथाल
उत्तर: (अ)
व्याख्या:
- हाल ही में सरकार ने जारवा जनजाति से संबंधित ‘जारवा विकास टैग’ (उपानाम) वाले सभी वीडियो को हटाने के निर्देश दिये हैं।
- उल्लेखनीय है कि अंडमान तथा निकोबार (आदिम जनजाति संरक्षण कानून 1956 के तहत) के अंडमानी ओंगे, जारवा, शैम्पेन तथा सेंटीलीज को ‘आदिम जनजाति’ का दर्ज़ा दिया गया है।
9 निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
जनजाति | राज्य |
1 कुरुम्बा | तमिलनाडु |
2 मलैया | केरल |
3 येरूकाला | आंध्र प्रदेश |
उपर्युक्त युग्मों में कौन-सा/से सही सुमेलित नहीं है/हैं?
अ) केवल 1
ब) केवल 1 और 2
स) केवल 3
द) 1,2 और 3
उत्तर: (ब)
व्याख्या: उपर्युक्त युग्मों का सही सुमेलन निम्न प्रकार से है।
- कुरुम्बा - केरल
- मलैया - तमिलनाडु
- येरूकाला -आंध्र प्रदेश
10 सूची -I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुने:
सूची-I
जनजाति
अ) अंगामी
ब) अहोम
स) लुशाई
द) अलार
सूची-II
राज्य
1. नागालैंड
2. मिज़ोरम
3. असम
4. केरल
कूट:
अ ब स द
अ) 1 2 3 4
ब) 2 1 3 4
स) 1 3 2 4
द) 3 4 1 2
उत्तर: (स)
व्याख्या: सूची का सही सुमेलन निम्न प्रकार से है:
- अंगामी
- अहोम
- लुशाई
- अलार
1. नागालैंड
2. असम
3. मिज़ोरम
4. केरल