चीन का भूगोल (Geography of China) Part 12 for NET, IAS, State-SET (KSET, WBSET, MPSET, etc.), GATE, CUET, Olympiads etc.

Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-1 is prepared by world's top subject experts: get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.

जनसंख्या-

चीन की 29 प्रतिशत जनसंख्या नगरीय है। यह मूलत: कृषि प्रधान देश है। 1995 में इसकी जनसंख्या 124 करोड़ थी। चीन के जनसंख्या वितरण में क्रेसी महोदय ने कहा है- “many (अनेक) people (लोग) live (जीना) in (में) a few (कुछ) area (क्षेत्र) and (और) few (कुछ) live (जीना) in (में) many (अनेक) areas (क्षेत्र) .” चीन की 90 प्रतिशत जनसंख्या देश के 1⟋6 क्षेत्र में रहती है। चीन की 75 प्रतिशत जनसंख्या मात्र चार भौगोलिक प्रदेशों में रहती है-

  • प्रांगहो बेसिन-यहाँ चीन की 25 प्रतिशत जनसंख्या रहती है। औसत घनत्व 300 - 500 person⟋km2 है।
  • यांग्जीक्यांग बेसिन-यहाँ देश की 20 प्रतिशत जनसंख्या रहती है। औसत घनत्व -700 person⟋km2 है।
  • रेड (लाल) बेसिन (जलकुंड) - यहाँ देश की 12 प्रतिशत जनसंख्या रहती है। औसत घनत्व-800 person⟋km2 है।
  • दक्षिणी चीन- यहाँ देश की 18 प्रतिशत जनसंख्या रहती है। औसत घनत्व-500 person⟋km2 है।

पूर्व पठारी क्षेत्र का औसत घनत्व 25 person⟋km2 से भी कम है।

प्रमुख नगर-

  • शंघाई-यह चीन का सबसे प्राचीन एवं विकसित नगर है। यह चीन का सबसे बड़ा नगर है जिसकी जनसंख्या 124 लाख है। चीन का लगभग 40 प्रतिशत विदेशी व्यापार इसी नगर से होता है यह नगर यांगटिसी के मुहाने से 10 किमी दक्षिण में स्थित है।
  • बीजिंग पीकिंग का नाम बदलकर बीजिंग रखा गया है। यह चीन का दूसरा बड़ा नगर है, जनसंख्या-108 लाख
  • व्हुाान-36 लाख
  • मुकडेन (शेनयान) -34 लाख
  • कैण्टन- इस नगर को क्वांगचाऊ भी कहते है। पर्ल नदी की सुन्दर छटा ने इस नगर को प्राकृतिक सौन्दर्य दिए है। जनसंख्या- 26 लाख
  • नानकिंग-यह किला नगर है। जनसंख्या-18 लाख