सुनामी पूर्व-चेतावनी प्रणाली (Tsunami Early Warning System – Science and Technology)

Glide to success with Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-2 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-2.

भारतीय सुनामी पूर्व-चेतावनी प्रणाली पर भारत और दव्ीपीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनी जारी करने की जिम्मेदारी है। यह प्रणाली ऑस्ट्रलिया और इंडोनेशिया के साथ हिंद महासागर के तटीय देशों के लिए सुनामी चेतावनी उपलब्ध कराती है।

यह प्रणाली भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) दव्ारा प्रबंधित है जो कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है।

विशेषताएं

यह चेतावनी केंद्र हिंद महासागर में कोई बड़ा भूकंप आने के 10 मिनिट के भीतर सुनामी चेतावनी जारी करने में सक्षम है। इस प्रकार हमें अंडमान एवं निकोबार के आसापास के इलाकों में लगभग 10 से 20 मिनट पहले और मुख्य भू-भाग में कुछ घंटों पहले सतर्कता उपाय करने के लिए समय मिल जाता है।

यह केंद्र भूकंप मापदंडो का वास्तविक-समय निर्धारण करता है।

यह चेतावनी केंद्र 24 × 7 क्रियाशील रहते हुए सुनामी पैदा करने वाले भूकंप का पता लगाएगा और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए उचित समय पर चेतावनी जारी करेगा।