Banking and Economics Quick Summary and Important Facts – Most Important for Competitive Exams

Glide to success with Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-1 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.

राष्ट्रीय (National)

  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 29 दिसंबर 2014 को भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 में संशोधनों को मंजूरी देकर इसे अध्यादेश के जरिये लागू करने का फैसला किया।
  • केन्द्र सरकार ने 25 दिसंबर 2014 को ‘मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय शिक्षक एवं शिक्षण मिशन’ योजना का आरंभ किया।
  • भारत के शिवा केशवन ने 21 दिसंबर 2014 को जापान के नगानों में 17वीं एशियन ल्यूज चैपियनशिप में रजत पदक जीता।
  • केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने स्कूलों में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये।
  • वस्तु कर एवं सेवाकर से संबंधित संविधान (122वां संशोधन) विधेयक 2014 लोकसभा में 19 दिसंबर 2014 को पेश किया गया।
  • रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 4444 करोड़ रूपयों के सैन्य उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव को 17 दिसंबर 2014 को मंजूरी दी।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने 17 दिसंबर 2014 को केन्द्र सरकार को उसकी (सर्वोच्च न्यायलय की) अनुमति से सीवीसी और वीसी की नियुक्ति करने को कहा।
  • केन्द्र सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बाग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों को पांच वर्ष का वीजा देने की घोषणा की।
  • केन्द्र सरकार ने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) पर 16 दिसंबर 2014 को प्रतिबंध लगा दिया।
  • 15 दिसंबर 2014 को लोकसभा ने सार्वजनिक परिसर संशोधन विधेयक 2014 पारित किया।
  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इकाईयों के कारखाने के लिए एक ऋण गारंटी निधि की स्थापना को मंजूरी दी।
  • केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 10 दिसंबर 2014 को आत्महत्या करने के प्रयास से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 309 को हटा दिया।
  • भ्रष्टाचार से संबंधित आँकड़े प्रस्तुत करने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशन इंडिया (टीआईआई) ने आज बताया कि 175 देशों के बीच भ्रष्टाचार के मामलों में भारत का स्थान 94वें से सुधर कर 85 हो गया है।
  • केन्द्रीय कैबिनेट ने 02 दिसंबर को लिए एक फैसले में एंटी हाइजैंकिंग बिल 2014 को मंजूरी दे दी।
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को होता है और इस दिन को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के तौर मनाने की घोषणा की गई है।
  • सेबी ने भारत में वैकल्पिक निवेश कोष की स्थापना के लिए 123 संस्थानों को अनुमति दी।
  • बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 1 दिसंबर 2014 को वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) की स्थापना के लिए 123 संस्थानों को अनुमति दे दी।
  • केन्द्र सरकार ने भारत की यात्रा पर आने वाले यात्रियों के आगमन पर पर्यटन वीजा सुविधा को आसान बनाने हेतु ई-वीजा की शुरूआत 27 नवंबर 2014 को की।
  • तीन वैश्विक संगठनों ने 24 नंवबर 2014 को भारत में खुले में शौच को समाप्त करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा को 2जी मामले से अलग होने का निर्देश 20 नवंबर 2014 को जारी किया।
  • केन्द्र सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीयूजीजेवाई) को शुरू करने की अनुमति 20 नवंबर 2014 को दी।
  • केन्द्र सरकार ने घरेलू बचत को बढ़ावा देने के लिए 18 नवंबर 2014 को नई दिल्ली में किसान विकास पत्र योजना (केवीपी) की फिर से शुरूआत की।
  • केन्द्र सरकार ने नौकरशाही की विदेश यात्रा की संख्या सीमित करते हुए एक वर्ष में उन्हें सिर्फ चार विदेशी यात्रा की अनुमति का प्रावधान 10 नवंबर 2014 को किया।
  • गुजरात निकाय चुनाव में अनिवार्य मतदान का प्रावधान करने वाला देश का पहला राज्य बना।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की सुविधा ‘जीवित प्रमाण’ को 10 नवंबर 2014 को प्रारंभ किया।
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2014 - 15 के लिए अरूणाचल प्रदेश में सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए 90 करोड़ रूपये 3 नवंबर 2014 को मंजूर किए।
  • न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एपी शाह की अध्यक्षता में विधि आयोग ने 3 नवंबर 2014 को 73 और पुराने कानूनों को निरस्त करने की सिफारिश की।
  • टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले के मामले में दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा सहित 19 लोगो पर आरोप तय किए।
  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने गुड़गांव में केन्द्रीय विद्यालय स्कूल भवन के निर्माण के लिए 4.687 एकड़ रक्षा भूमि के अंतरण की मंजूरी प्रदान की।
  • केन्द्र सरकार ने एचएसबीसी बैक जेनेवा में स्थित 627 भारतीय खाताधारकों की सूची सर्वोच्च न्यायालय की पीठ को 29 अक्टूबर 2014 को सौंपी।
  • केन्द्र सरकार ने लोकपाल और लोकायुक्त अधिनिमय, 2013 में संशोधन की घोषणा 30 अक्टूबर 2014 को की।
  • योजना एवं वास्तुकला विद्यालय विधेयक 2014 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 29 अक्टूबर 2014 को मंजूरी प्रदान की।
  • रक्षा मंत्रालय ने इजरायल से 8000 करोड़ रूपए की एंटी टेंक मिसाइल खरीदने के सौदे को मंजूरी 25 अक्टूबर 2014 को प्रदान की।
  • कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने 16 अक्टूबर 2014 को मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के पद के चयन प्रक्रिया में संशोधन किया।
  • केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 15 अक्टूबर 2014 को एक संयुक्ती भारत-कनाडा विज्ञान कार्यक्रम का आरंभ किया।
  • केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सलवाद से लड़ने के लिए एक नये नक्सल विरोधी नीति का मसौदा 17 अक्टूबर 2014 को तैयार किया।
  • पेट्रोलियम मंत्रालय ने 3 अक्टूबर 2014 को ओएनजीसी के परियोजना की जांच के लिए बी एन तालुकर की अध्यक्षता में समिति गठित की।
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत में पशुओं पर परीक्षण किये गए सौंदर्य प्रसाधनों के आयात पर 14 अक्टूबर 2014 को प्रतिबंध लगाया।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नई दिल्ली में 11 अक्टूबर 2014 को मैत्रेयी अंतरराष्ट्रीय विजिटिंग प्रोफेसरशिप का आरंभ किया।
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने 10 अक्टूबर 2014 को भारतीय राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य नीति का आरंभ किया।
  • केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय ने 7 अक्टूबर 2014 को गजल गायिका बेगम अख्तर के जन्म शताब्दी समारोह का आरंभ किया।
  • केन्द्र सरकार ने 400 रूपयों के बाजार मूल्य के मुकाबले 10 रूपये में एलईडी बल्ब को बेचने का फैसला 8 अक्टूबर 2014 को किया।
  • केन्द्र सरकार ने 7 अक्टूबर 2014 को केन्द्रीय कर्मचारियों की उपस्थिति पर नजर रखने के लिए ‘अटेंडेंस डॉट जीओवी डॉट इन’ वेबसाइट की शुरूआत की।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति के बाद सरकार में कोई पद स्वीकार नहीं करने की अवधि तय करने से इनकार किया।
  • केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की स्वच्छता उद्यमि योजना-स्वच्छता से संपन्नता की ओर का आरंभ किया।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने 18 सितंबर 2014 को केन्द्र सरकार को मुख्य सतर्कता आयुक्त, सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति में पारदर्शिता लाने को कहा।
  • केन्द्रीय कैबिनेट की 24 सितंबर 2014 को इलेक्ट्रिक पावर ग्रिड, सीमा पार ट्रांसमिशन इंटरकनेक्शन और ग्रिड कनेक्टिविटी पर भारत-नेपाल समझौते को मंजूरी दी गई।
  • सर्वोच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने राष्ट्रीय कर न्यायाधिकरण अधिनियम (एनटीटी) को 25 सितंबर 2014 को असंवैधानिक घोषित किया।
  • गूगल इंडिया ने प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता का आरंभ करने की घोषणा की।
  • केन्द्र सरकार ने रेलवे बोर्ड के पुनर्गठन के तरीके सुझाने के लिए देवरॉय समिति को 23 सितंबर 2014 को नियुक्त किया।
  • कोल ब्लॉक (कोयला निकासी क्षेत्र) आवंटन के भ्रष्टाचार मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने 214 कोब ब्लॉक आवंटन रद्द करने का आदेश दिया।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने मेघालय में खनिज संसाधनों की प्रणालीगत, वैज्ञानिक व योजनाबद्ध उपयोग की सुविधा के लिए एक छह सदस्यों की समिति गठित की।
  • केन्द्र सरकार ने 8 सितंबर 2014 को कर्मचारियों को अपनी संपत्तियों और देनदारियों का ब्यौरा दाखिल करने के लिए 31 दिसंबर 2014 तक का समय दिया।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी अधिकतम सजा की आधी सजा भुगत चुके विचारधीन कैदियों को रिहा करने का आदेश 5 सितंबर 2014 को जारी किया।
  • केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया कि वह अवैध घोषित सभी 218 कोल ब्लॉक्स की फिर से नीलामी करना चाहती है।
  • संविधान पीठ ने उर्दू को राज्य में दूसरी सरकारी भाषा का दर्जा देने वाले उत्तर प्रदेश सरकारी भाषा (संशोधन) कानून 1989 को वैध ठहराया।
  • केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने 26 अगस्त 2014 को कोलकाता स्थित यूको बैंक की सीमित फॉरेन्सिक ऑडिट का आदेश दिया।