Major Science and Technology Developments – Part 10

Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-2 is prepared by world's top subject experts: get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-2.

नया इंफ्लुएंजा वायरस भारतीयों को संक्रमित कर सकता है। (New Ifluenja Virus Can Infect Indians)

• भारत के नए इंफ्लुएंजा वायरस एच9 एन2 और एच7 एन9 जो फिलहाल बांग्लादेश और चीन के मुर्गी पालन बाज़ार में काफी सक्रिय है, की घुसपैठ की रोकथाम लिए तैयार रहना चाहिए।

• 2006 में चीन से देश में वापस आने वाले भारतीय एच5एन1 वायरस से पहले भी संक्रमित हो चुके हैं।

इंफ्लुएंजा वायरस में एच और एन का क्या मतलब हैं?

• वायरस की सतह पर पाए जाने वाले दो प्रोटीनों के आधार पर इंफ्लुएंजा वायरस को दो उप-प्रकारों में विभाजित किया जाता है।

• हेमाग्लुटिनिन एच।

• न्यूरामिनिडेज एन।

हेमाग्लुटिनिन के 18 उप-प्रकार हैं और न्यूरामिनिडेज के 11 उप-प्रकार हैं।

चिकित्सा शास्त्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Medicine – Science and Technology)

• 2015 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार सातोशी ओमुरा, विलियम सी कैम्पबेल और युयु टू को दिया गया है।

• मलेरिया और लश्रीपद (फ़ीलपाँव-elephentitis) जैसे परजीवी रोगों के खिलाफ असाधारण प्रभावी उपचार के लिए यह नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

कैम्पबेल और ओमुरा को यह पुरस्कार गोलकृमि परजीवी की वजह से होने वाले संक्रमण के उपचार की खोज के लिए मिला।

युयु टू ने मलेरिया के उपचार के लिए यह परुस्कार अपने नाम किया। चीन की सांस्कृतिक क्रांति के दौरान एक गुप्त सैन्य परियोजना पर काम करते हुए युयु टू ने मलेरिया के लिए सबसे प्रभावी उपचार में से एक की खोज की।

• युयु टू ने पारंपरिक हर्बल औधधि से मलेरिया की उपचार पद्धति का विकास किया। इससे प्रेरित होते हुए भारत को लोक चिकित्सा की अपनी समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक तौर-तरीकों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।