ब्राजील का भूगोल (Brazilian Geography) Part 7 for NET, IAS, State-SET (KSET, WBSET, MPSET, etc.), GATE, CUET, Olympiads etc.

Glide to success with Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-2 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-2.

खनिज संसाधन-

अनेक खनिजों के भंडार की दृष्टि से ब्राजील का महादव्ीप में प्रथम स्थान है। मिनास जेरास ब्राजील का छोटानागपुर का पठार है

  • लौह अयस्क-यहाँ मिनास जेरास तथा पारा प्रमुख लौह अयस्क उत्पादक राज्य है। मिनास जेरास राज्य के पठारी भाग में लौह अयस्क की पेटी साओ फ्रांसिस्को नदी के पूर्व में इटाविरा-डी-माण्टो-डेण्टरो क्षेत्र में विस्तृत है। इटाबिरा प्रधान खनन क्षेत्र हैं। पारा राज्य का मुख्य खनन क्षेत्र कराजस है। बाहिया तथा गोयान में भी थोड़ी मात्रा में इसका उत्पादन होता है।
  • मैंगनीज-दक्षिण अमेरिका में ब्राजील बृहत्तम और विश्व में पांचवाँ बड़ा मैंगनीज उत्पादक देश है। यहाँ विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मैंगनीज के संचित भंडार है। इसके चार मुख्य क्षेत्र हैं-
  • उत्तरी ब्राजील का अमापा क्षेत्र-देश का मयम विकसित क्षेत्र
  • माटोग्रासो राज्य-कोरुम्बा के निकट की उरुकुम श्रेणी
  • बाहिया क्षेत्र- सोरीप्रोटो के द. प. में burnier (चुल्हा) queluz क्षेत्र
  • मिनास जेरास-वेलो होरिजोन्टे के दक्षिण का क्षेत्र तथा लफायते के निकट का क्षेत्र
  • सोना-मिनास जेरास, गोयज, मारोश्रासो और पारा महत्वपूर्ण स्वर्ण उत्पादक राज्य है। मिनास जेरास में मोरो वेल्हो, वैली होरिजोन्टे के निकट सेन्ट-जान-डेल महत्वपूर्ण स्वर्ण खनन क्षेत्र है। मारोग्रासो की राजधानी क्यूएबा एक प्राचीन सोने के खान की बस्ती थी। पारा राज्य के serra (क्रकच) pelada में इसका उत्पादन होता है।
  • हीरा- ब्राजील में हीरा उत्पादन क्षेत्र गोयास, मेटोग्रासो, मिनास जेरास, साओपोलो, बाहिया और रोरायमा राज्यों में फैले हैं। हीरों की मुख्य खानें मिनास जेरास में diamantine में हैं। अन्य उत्पादक केन्द्र ग्रेओ मोगोल है। बाहिया में काला हीरा निकाला जाता है।
  • ब्राजील में बॉक्साइट का उत्पादन माटोगुसो, अभाया और आमेजनोस राज्यों में होता हैंं।
  • ब्राजील में टिन की खानें पश्चिम में एण्डीज के पार प्रदेश में बोलीविया की सीमा के पास स्थित है।
  • ब्राजील टिटैनियम के उत्पादन में प्रथम स्थान पर हैं। जहाँ बाहिया तथा एस्प्रीये सेन्टो प्रमुख उत्पादक है।
  • ब्राजील विश्व का एकमात्र देश है जहाँ व्यापार हेतु उच्च श्रेणी का क्वार्टज मिलता हैं।
  • चाँदी का सर्वाधिक उत्पादन मिनास जेरास में होता है। पारा एवं गोयाज अन्य उत्पादक राज्य है।
  • अनेक वर्षों से स्फटिक क्रिस्टल के उत्पादन में ब्राजील विश्व का एकमात्र देश रहा है। मिनास जेरास, मेटोग्रासो, बाहिया, गोयस प्रमुख उत्पादक है।
  • ग्रेफाइट और मैग्नेसाडट के उत्पादन में ब्राजील विश्व में प्रथम स्थान पर है। मिनास जेरास, माटोग्रासो, गोयाज
  • रियो डि जेनेरो, एस्प्रीटो सेण्टो और बाहिया राज्यों तटवर्ती मैदानी भागों में मोनाजाडर रेत में थोरियम मिलता है।
  • यह वेरेलियम का वृहत्तम उत्पादक है। इसके अतिरिक्त टंगस्टन तथा कोमियम का भी उत्पादन होता है।