1857 का विद्रोह (Revolt of 1857) for NET, IAS, State-SET (KSET, WBSET, MPSET, etc.), GATE, CUET, Olympiads etc. Part 7 for NET, IAS, State-SET (KSET, WBSET, MPSET, etc.), GATE, CUET, Olympiads etc.
Get unlimited access to the best preparation resource for CTET-Hindi/Paper-1 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.
विद्रोह की विफलता के कारण
1857 ई. के विद्रोह की विफलता के कई कारण थे, जिन्हें अग्रांकित बिन्दुओं के रूप में समझा जा सकता है-
- अंग्रेजी सेना का अत्याधुनिक अस्त्र-शस्त्र में पूर्ण होना, इसके विपरीत भारतीय विद्रोही पारंपरिक अस्त्रों का प्रयोग करते रहे।
- अंग्रेजों के पास बेहतर संचार सुविधाए एवं यातायात के साधन रहे।
- भारतीय विप्लवी आपस में संगठित नहीं थे।
- विप्लवियों को सिंधिया, निजाम एवं राजस्थान के बड़े राजाओं का सहयोग प्राप्त नहीं हुआ।
- बहादुरशाह जफर स्वयं क्रांति के प्रति अत्यंत सजग एवं सक्रिय नहीं थे।
- अवध के तालुकेदार एक समय के बाद कंपनी की घोषणाओं से संतुष्ट होकर शांत हो गए।
- कैम्पवल, ह्ययुम, रोज, ओ नील जैसे सैनिक अधिकारियों ने विद्रोह को सफलता से दबा दिया।
- नाना साहेब एवं बेगम हजरत महल का पलायन तथा झांसी की रानी एवं कुँवर सिंह की मृत्यु।
- अवध एवं बिहार को छोड़कर जन समर्थन का अभाव।
- सैनिकों में भी मूलत: अवध एवं बिहार के सिपाहियों ने भाग लिया। पंजाबी, गोरखा आदि अंग्रेजों के साथ रहे।