CBSE Sample Paper Class 9 Hindi SA-2 (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद परिदर्श प्रश्न-पत्र) Download All the Papers for 2023 Exam
Get unlimited access to the best preparation resource for CBSE/Class-9 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CBSE/Class-9.
खंड-क
प्रश्न 1 नीचे लिखे गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ियो और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प छांटिए-
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज में उसके मित्र भी होते हैं, शत्रु भी, परिचित भी, अपरिचित भी। जहांँ तक शत्रुओं, परिचितों और अपरिचितों का प्रश्न है, उन्हें पहचानना बहुत कठिन नहीं होता, किन्तु मित्रों का पहचानना मुख्यत: सच्चे मित्रों को पहचानना बहुत कठिन होता है। यह प्राय: देखा गया है कि एक ओर तो बहुत से लोंग अपने-अपने स्वार्थवश संपन्न, सुखी और बड़े आदमियों के मित्र बन जाते हैं, या ज्यादा सही यह होगा कि यह दिखाना चाहते हैं कि वे मित्र हैं। इसके विपरीत जहांँ तक गरीब, निर्धन और दुखी लोगों का प्रश्न है मित्र बनता तो दूर रहा होगा लोंग उनकी छाया से भी दूर भागते है। इसीलिए कोई व्यक्ति हमारा वास्तविक मित्र है या नहीं, इस बात का पता हमें तब तक नहीं लग सकता जब तक हम विपत्ति में न हों। विपत्ति में नकली मित्र तो साथ छोड़ देते हैं और जो मित्र साथ नहीं छोड़ते, वास्तविक मित्र वे ही होते हैं इसीलिए यह ठीक ही कहा जाता है कि विपत्ति मित्रों की कसौटी है।
1. मनुष्य कैसा प्राणी है?
(क) सामाजिक
(ख) मित्र
(ग) अच्छा
(घ) बुरा
2. प्राय: लोंग क्यों मित्र बन जाते हैं?
(क) संपन्नतावश
(ख) स्वार्थवश
(ग) लोभवश
(घ) अन्य कारण से
3. सच्चे मित्र की पहचान कब होती है?
(क) विपत्ति की घड़ी में
(ख) सुख की घड़ी
(ग) जानकारी में
(घ) अन्य अवसर पर
4. ‘वास्तविक’ शब्द में ‘इक’ क्या है?
(क) उपसर्ग
(ख) प्रत्यय
(ग) मूल शब्द
(घ) अन्य
5. इस गद्यांश का सर्वाधिक उचित शीर्षक चुनिए-
(क) मनुष्य
(ख) समाज
(ग) सच्चा मित्र
(घ) मित्रता
प्रश्न 2 नीचे लिखे गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िये और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प छांटिए-
मानव जाति ने अपने उदभव काल से ही प्रकृति की गोद में ही जन्म लिया और उसी से अपने भरण पोषण की सामग्री प्राप्त की। सभी प्रकार के वन्य या प्राकृतिक उपादान ही उसके जीवन और जीविका के एकमात्र साधन थे। प्रकृति ने ही मानव जीवन को संरक्षण प्रदान किया। रामचन्द्र, सीता व लक्ष्मण ने भी पंचवटी नामक स्थान पर कुटिया बनाकर वनवास का लंबा समय व्यतीत किया था।
वृक्षों की लकड़ी से मानव अनेक प्रकार के लाभ उठाता है। उसने लकड़ी को ईंधन के रूप में प्रयुक्त किया। इससे मकान व झोपड़ियां बनाई। इमारती लकड़ी से भवन-निर्माण, कृषि यंत्र, परिवहन, जैसे रथ, ट्रक तथा रेल के डिब्बे तथा फर्नीचर (उपस्कर) आदि बनाए जाते हैं। कोयला भी लकड़ी का प्रतिरूप है। वृक्षों की लकड़ी तथा उसके उत्पाद जैसे-नारियल का जूट, लकड़ी का बुरादा, चीड़ की लकड़ी आदि विभिन्न वस्तुओं का प्रयोग फल, कांच के बर्तन आदि नाजुक पदार्थों की पैकिंग (पैक करने की सामग्री) के लिए किया जाता है।
इस प्रकार वृक्षों से विभिन्न प्रत्यक्ष लाभों के अतिरिक्त परोक्ष फायदे भी है। जीवन दायिनी ऑक्सीजन पेड़ों से प्राप्त होती है। वृक्षों के आधिक्य से बाढ़ नियंत्रण में सहायता मिलती है।
1. आदिकाल में मानव जीवन किस प्रकार आधारित था?
(क) फल-फूल
(ख) वन्य या प्राकृतिक उपादान
(ग) कल-कारखाने
(घ) कृष यंत्र
2. ‘लकड़ी’ का प्रतिरूप क्या है?
(क) लकड़ी का बुरादा
(ख) फर्नीचर
(ग) कोयला
(घ) नारियल का जूट
3. वृक्षों से परोक्ष फायदा किसमें हो सकता हैं?
(क) बाढ़ नियंत्रण
(ख) फर्नीचर
(ग) परिवहन
(घ) भवन-निर्माण
4. ‘पंचवटी’ का समास विग्रह है?
(क) पांच वटों का समाहार
(ख) पांच है वट जिसके
(ग) पंच के लिए वटी
(घ) पंच और वटी।
5. इस गद्यांश का उपर्युक्त शीर्षक क्या है?
(क) मानव जीवन
(ख) पेड़-पौधे और हमारा जीवन
(ग) पंचवटी
(घ) जीवन और जीविका
प्रश्न 3 निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प छांटिए:-
निर्भय स्वागत करो मृत्यु का,
मृत्यु एक है विश्राम-स्थल।
जीव जहाँ से फिर चलता है,
धारण कर नव-जीवन-संबल।
मृत्यु एक सरिता है, जिसमें,
श्रम से कातर जीव नहाकर।
फिर नूतन धारण करता है,
काया-रूपी वस्त्र बहाकर।
1. कवि ने मृत्यु को क्या बताया है?
(क) अच्छा
(ख) विश्राम स्थल
(ग) निर्भय
2. ‘जीव’ से क्या तात्पर्य है?
(क) मनुष्य
(ख) आत्मा
(ग) मन
3. मृत्यु को एक सरिता क्यों बताया गया है?
(क) मृत्यु नदी की भांति बहती रहती है
(ख) दोनों में जीव नहाता है।
(ग) दोनों में पानी होता है।
4. काया रूपी वस्त्र कौन-सा अलंकार है?
(क) उपमा
(ख) रूपक
(ग) अनुप्रास
5. इस कविता की भाषा कौन-सी है?
(क) ब्रज (ख) अवधी (ग) खड़ी बोली
प्रश्न 4. निम्नलिखित वाक्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चुनकर लिखिए:-
हम अनिकेतन, हम अनिकेतन
हम तो रमते राम हमारा क्या घर, क्या दर, कैसा वेतन?
अब तक इतनी यों ही काटी, अब क्या सीखें नव परिपाटी?
कौन बनाए आज घरौंदा, हाथों चुन-चुन कंकड़-माटी।
ठाठ फकीराना है अपना बाधांवर सोहे अपने तन।
देखे महल झोपड़े देखे हास-विलास मजे के
स्ग्रांह के सब विग्रह देखें, जंचे नहीं कुछ अपने लेखे।
1. कवि स्वयं को क्या मानता है?
(क) निकेतन
(ख) अनिकेतन
(ग) दोनों
2. कवि का वेतन क्या है?
(क) हां
(ख) नहीं
(ग) पता नहीं
3. ‘नव’ का अर्थ है?
(क) नई (ख) नौ (ग) नया
4. कवि का ठाठ कैसा है?
(क) फकीराना
(ख) शानदार
(ग) सामान्य
5. ‘संग्रह के विग्रह’ का क्या अर्थ है?
(क) जोड़ना
(ख) लड़ना
(ग) जोड़ने में लड़ाई
खंड-ख
प्रश्न 5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के सही विकल्प चुनिए:-
1. ‘स्वागत’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) सु
(ख) स्व
(ग) स्वा
2. ′ दुर्दिन ′ में किस उपसर्ग का प्रयोग है?
(क) दुर्दि
(ख) दु
(ग) दुर
3. ‘कुपालु’ शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
(क) पालु
(ख) लु
(ग) आलु
4. ‘घरेलू’ शब्द मेे किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
(क) घर
(ख) एलु
(ग) लू
प्रश्न-6
1. घर के अंदर कुछ लोग बैठे हैं?
(क) अनिश्चय वाचक सर्वनाम
(ख) अनश्चियवाचक विशेषण
(ग) संज्ञा
2. पांच किलो दाल दीजिए- रेखांकित विशेषण का भेद बताइए?
(क) गुणवाचक
(ख) परिमाण वाचक
(ग) संख्या वाचक
3. मुझे बहुत बड़ी जमीन चाहिए। ‘बहुत’ कौन सा विशेषण है?
(क) गुणवाचक
(ख) परिमाण वाचक
(ग) प्रविशेषण
4. ′ साहित्य ′ का विशेषण क्या होगा?
(क) सोहित
(ख) साहित्यवाद
(ग) साहित्यिक
(घ) अन्य
प्रश्न -7
1. बच्चा हंस रहा है- रेखांकित क्रिया का भेद बताओ।
(क) अकर्मण
(ख) प्रेरणार्थक
(ग) सकर्मक
(घ) अन्य
2. वह पत्र लिखता है।- रेखांकित का प्रेरणार्थक रूप होगा।
(क) लिखना
(ख) लिखेगा
(ग) लिखो
(घ) लिखवाता है
3. ′ साधु का स्त्रीलिंग रूप होगा।
(क) साधुवाइन
(ख) साधवी
(ग) साधी
4. पशु से भाववाचक संब क्या बनेगी?
(क) पशुता
(ख) पशुत्व
(ग) पशुपन
प्रश्न 8
1. ‘बैठना’ क्रिया का धातुरूप क्या है?
(क) बैठ
(ख) बैठा
(ग) बैठो
2. पेड़ से पत्ते गिरते हैं? रेखांकित में कारक बताइए।
(क) कर्म
(ख) करण
(ग) अपादन
3. कोई दरवाजा खटखटा रहा है रेखांकित में शब्द क्या है?
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
4. ′ राजकुमार ′ में कौन-सा समास है?
(क) अव्ययीभाव
(ख) तत्पुरुष
(ग) कर्मधारय
प्रश्न-9
1. ‘घोड़ा’ का पर्यायवाची कौन सा नहीं हैं?
(क) तुरंग
(ख) गज
(ग) अश्व
2. दीर्घायु का विलोमार्थी शब्द है।
(क) अल्पज्ञ
(ख) दीर्घतर
(ग) अल्पायु
3. अरे कौन आ गया। अर्थ के आधार पर इसका वाक्य भेद है-
(क) इच्छावाचक
(ख) संदेहवाचक
(ग) विस्मयवाचक
4. रमेश चला गया। ‘रमेश’ वाक्य का कौन-सा अंग है?
(क) उद्देश्य
(ख) विधेय का विस्तार
(ग) विधेय
(घ) अन्य
खंड-ग
प्रश्न 10 निम्नलिखित एक गद्यांश के प्रश्नों के उत्तरों के सही विकल्प छांटिए-
उन दिनों छुटिक्वूदसवंक ंसस जीम चंचमते वित रुक्ष्ल्म्।त्दव्रु म्गंउ्ैवसनजपवदे ंदक मगचसंदंजपवदे ंज कववतेजमचजनजवतण्बवउरू टयांँ थी। आश्रम के अधिकांश लोग बाहर चले गए थे। एक दिन हमने सपरिवार उनके दर्शन की ठानी। ‘दर्शन’ को मैं जो यहांँ विशेष रूप से दर्शनीय बनाकर लिख रहा हूं, उसका कारण यह है कि गुरूदेव के पास जब कभी मैं जाता था तो प्राय: वे यह कहकर मुसकरा देते थे कि ‘दर्शनार्थी’ है क्या? शुरू शुरू में उनसे ऐसा बंगला में बात करता था, जो वस्तुत: हिन्दी मुहावरों का अनुवाद हुआ करती थी। किसी बाहर के अतिथि को जब मैं उनके पास ने जाता था तो कहा करता था ‘एक मुद्र लोक आपनार दर्शनेर जरू ऐसे छेन’ । यह बात हिन्दी में जितनी प्रचलित है, उतनी बंगल में नहीं। इसलिए गुरूदेव जरा मुसकरा देते थे। बाद में मुझे मालूम हुआ कि मेरी यह भाषा बहुत अधिक पुस्तकीय है और गुरूदेव ने उस ‘दर्शन’ शब्द को पकड़ लिया था। इसलिए जब कभी मैं असमय में पहुंच जाता था तो हंसकर पूछते थे दर्शनार्थी लेकर आए हाक क्या?
1. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया हैं?
(क) एक कुत्ता
(ख) एक मैना
(ग) एक कुत्ता और एक मैना
2. इस पाठ के लेखक का नाम क्या है?
(क) हजारी प्रसाद दव्वेदी
(ख) जाकिर हुसैन
(ग) हरिशंकर परसाई
3. गुरूदेव कौन हैं?
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(ख) कोई गुरूजी
(ग) यतीन्द्रनाथ ठाकुर
4. ‘एक मद्र लोक आपनार दर्शनेर जन्य ऐसे छेन’ की भाषा कौन सी हैं?
(क) हिन्दी
(ख) बांग्ला
(ग) संस्कृत
5. गुरूदेव ने किस शब्द को पकड़ लिया था?
(क) दर्शन
(ख) दर्शनार्थी
(ग) पुस्तकीय
अथवा
प्रेमचन्द्र का एक चित्र मेरे सामने है पत्नी के साथ फोटो खिंचा रहे हैं। सिर पर किसी मोटे कपड़े की टोपी कुरता और धोती पहने हैं। कनपटी चिपकी है, गालों की हडिक्वूदसवंक ंसस जीम चंचमते वित रुक्ष्ल्म्।त्दव्रु म्गंउ्ैवसनजपवदे ंदक मगचसंदंजपवदे ंज कववतेजमचजनजवतण्बवउरू डयाँं उभर आई है, पर घनी मूंछे चेहरे को भरा-भरा बतलाती है।
पावों में केनवस के जूते हैं, जिनके बंद बेतरतीव बांधे हैं। लापरवाही से उपयोग करने पर बंद के सिरों की लोहे की पतरी निकल जाती है और छेदों में बंद डालने मेें परेशानी होती है। तब बंद कैसे भी कस लिए जाते हैं। दाहिने पॉव का जूता ठीक है मगर बायें जूते में बड़ा छेद हो गया है। जिसमें से अंगुली बाहर निकल आई है।
1. प्रेमचन्द्र का चित्र किसके सामने है?
(क) लेखक के
(ख) पत्नी के
(ग) फोटोग्राफर (छायाकार) के
2. चेहरा कैसा है?
(क) पिचका
(ख) उभरी हडक्वूदसवंक ंसस जीम चंचमते वित रुक्ष्ल्म्।त्दव्रु म्गंउ्ैवसनजपवदे ंदक मगचसंदंजपवदे ंज कववतेजमचजनजवतण्बवउरू डी
(ग) हरा-भरा
3. जूते कैसे हैं?
(क) केनवस के
(ख) चमड़े के
(ग) प्लास्टिक (रूप देने वाला) के
4. फीतों की पतरी निकल जाने पर क्या दिक्कत होती थी?
(क) छेदों मेें डालने में
(ख) बांधने में
(ग) खींचने में
5. किस पैर का जूता फटा है?
(क) दाहिने पॉव का
(ख) बाएं पॉव का
(ग) दोनों पॉंव का
प्रश्न 11 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-
(क) सालिम अली हर समय क्या लिए रहते थे और क्यों?
(ख) सेनापति ‘हे’ ने जनरल आउटरम से क्या प्रार्थना की?
(ग) छात्रावास में महादेवी वर्मा की भेंट किससे हुई?
(घ) गुरूदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने क्या निश्चय किया?
प्रश्न 12 काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
कोहरे से ढकी सड़क
बच्चे काम पर जा रहें हैं
सुबह-सुबह
बच्चे काम पर जा रहे हैं
हमारे समय की सबसे भयानक पंक्ति है यह
भयानक है इसे विवरण की तरह लिखा जाना
लिखा जाना चाहिए इसे सवाल की तरह
काम पर क्यों जा रहें हैं बच्चे?
(क) कवि और कविता का नाम लिखिए?
(ख) बच्चे किस समय, कहांँ जा रहे हैं?
(ग) कवि ने किसे भयानक माना हैं?
(घ) कवि इस बात को किस रूप में प्रकट करना चाह रहा हैं?
(ङ) इस कविता की भाषा कैसी है?
अथवा
बालू के सांपों से अंकित
गंगा की सतरंगी रेती
सुन्दर लगती सरपत छाई
तट पर तरबूजों की खेती,
अंगुली की कंघी से बगुले
कलंगी संवारते है कोई,
तिरते जल में सुरखाब पुलिन पर
मगरौठी रहती सोई।
(क) कवि और कविता का नाम लिखिए?
(ख) गंगा की रेती कैसी हैं?
(ग) तट पर क्या छाई है?
(घ) बगुले क्या कर रहे हैं?
(ङ) मगरौठी किसे कहते है?
प्रश्न 13
(क) मां ने यमराज का वास कहांँ बताया था? अब स्थिति में क्या परिवर्तन आ गया है?
(ख) ‘मेघ आए’ कविता का प्रतिपाद लिखिए?
(ग) ‘ग्राम श्री’ कविता में वसुधा कैसी लग रही है?
प्रश्न 14
किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए?
‘रीढ़ की हडक्वूदसवंक ंसस जीम चंचमते वित रुक्ष्ल्म्।त्दव्रु म्गंउ्ैवसनजपवदे ंदक मगचसंदंजपवदे ंज कववतेजमचजनजवतण्बवउरू डी’ एकांकी में किस समस्या को उठाया गया है? स्पष्ट करो।
अथवा
माता वाली को टिहरी शहर में क्यों और किस रूप में जाना पहचाना जाता है?
खंड-घ
प्रश्न 15 ′ शुल्क मुक्ति के लिए अपने प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए?
अथवा
आपके मित्र को परीक्षा में शानदार सफलता मिली है। उसे बधाई पत्र लिखिए?
प्रश्न 16 किसी एक विषय पर निबंध लिखिए-
(क) प्रदूषण की समस्या
(ख) आतंकवाद की समस्या
(ग) कंप्यूटर