भारतीय कौशल विकास सेवाएँ (Indian Skill Development-Act Arrangement of the Governance)

Get unlimited access to the best preparation resource for CTET-Hindi/Paper-1 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कौशल विकास के लिए एक समूह ‘ए’ सेवा का गठन करने की स्वीकृति दे दी है। इसे भारतीय कौशल विकास सेवा कहा जाएगा।

भारतीय कौशल विकास सेवा

• यह कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत एक समर्पित कौशल विकास संवर्ग हैं।

• संभवत: वर्ष (2016 - 17) से इसके अधिकारियों की भर्ती यूपीएससी करेगा।

• अधिकारियों का यह नया संवर्ग कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का संचालन करेगा। साथ ही यह प्रशिक्षण महानिदेशालय दव्ारा चलाई जाने वाली विभिन्न कौशल और प्रशिक्षण योजनाओं को लागू करने में भी सहायता देगा।

• यह नई सेवा, कौशल नीतियाँ तैयार करने, प्रशिक्षु प्रणाली में सुधार हेतु रोड मैप (सड़क, मानचित्र) बनाने तथा आई. टी. आई. को दुरुस्त (पुननिर्माण) करने में सहायता देगी और विभिन्न योजनाओं के लिए पाठयक्रम कार्य आदि में सुधार लाने में भी सहायता करेगी।

• अधिकारियों को दो वर्ष तक के लिए ग्रामीण भारत में तैनात किया जाएगा। इससे वे विषय के पर्याप्त ज्ञान के साथ बेहतर निर्णय ले सकेंगे।