बीआईएस ने दिया तरल क्लोरीन (एक औषधी) का पहला अनुज्ञापत्र (Current Affairs - In Hindi) - Part 41

बीआईएस ने दिया तरल क्लोरीन (एक औषधी) का पहला लाइसेंस (अनुज्ञापत्र) - भारतीय मानक ब्यूरो (विभाग) (बी. आई. एस.) ने अखिल भारतीय आधार पर तरल क्लोरीन के लिए गुजरात अल्कलीज एंड (और) केमिकल्स (रसायन) लिमिटेड (सीमित) को पहला लाइसेंस दिया।

  • यह अखिल भारतीय आधार पर दिया गया पहला लाइसेंस है। लाइसेंस को 12 अप्रैल 2018 से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी बनाया गया है।
  • यह उत्पाद तरल रूप में होता है और धातु के कंटेनर (पात्र) में संग्रहीत किया जाता है और इसका उपयोग कागज, लुगदी, कपड़ा ब्लीचिंग (सफेद करना) में किया जाता है।

लोहे की आपूर्ति के समझौते को सरकार की मंजूरी-

  • कैबिनेट (मंत्रालय⟋मंत्रीमंडल) ने राजकीय स्वामित्व वाली ट्रेडिंग (व्यापार) फर्म (व्यवसाय संघ) एम. एम. टी. सी. के माध्यम से जापान और दक्षिण कोरिया के लोहे के निर्यात के दीर्घकालिक समझौते को मंजूरी दे दी।
  • निर्यात किए जाने वाले लौह अयस्क की मात्रा 3.8 मिलियन (दस लाख) टन प्रति वर्ष से लेकर 5.5 मिलियन टन प्रति वर्ष होगी।
  • एम. एम. टी. सी. छत्तीसगढ़ में बैलाडिला खानों से जापानी और कोरियाई इस्पात मिलों को 64वीं श्रेणी, या उच्च श्रेणी के लौह अयस्क की आपूर्ति करेगा।

नई मेंढक प्रजाति को मिला गोवा का ऐतिहासिक नाम-

  • गोवा के पश्चिमी घाट के हिस्सों के उच्चस्तरीय पठारों में, वैज्ञानिकों ने फेजेरवार्य गोएमची नामक मेंढक की एक नई प्रजाति की पहचान की है।
  • नई प्रजाति का नाम गोवा राज्य के ऐतिहासिक नाम पर रखा गया है जहां प्रजाति की खोज की गई हैं।
  • नई प्रजाति गोवा के लेटराइट पठार के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में, अस्थायी जल निकायों और धान के मैदानों में पाई गयी है।

गुजरात में पहली सौर माइक्रोग्रिड हुई चालू-

  • स्वीडिश-स्विस बहुराष्ट्रीय कंपनी (संघ) ए. बी. बी. ने गुजरात में अपवे वडोदरा विनिर्माण केंद्र में भारत की पहली औद्योगिक सौर माइक्रोग्रिड को चालू करने घोषणा की।
  • एकीकृत बैटरी ऊर्जा भंडारण के साथ माइक्रोग्रिड योजनाबद्ध और अनियोजित तरीके से बिजली की कटौती की अनुमति देता है।
  • इसका एक प्रमुख लाभ कुल परिचालन लागत और बिजली के बिलों में कमी करना है।

म्यांमार के दूत के रूप में क्रिस्टीन की नुियक्ति-

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो ग्युटेरेस ने स्विटजरलैंड की क्रिस्टीन श्रानर बर्गनर को म्यांमार में अपनी नई विशेष दूत के रूप में नियुक्त किया।
  • बर्गनर 2015 से जर्मनी के लिए स्विटजरलैंड की राजदूत थीं।
  • 2009 से 2015 तक, उन्होंने थाईलैंड में राजदूत के रूप में कार्य किया और 2010 में थाईलैंड में हुई हिंसा में दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के प्रयासों का नेतृत्व किया।

खाद्य पुरातत्व सम्मेलन की मेजबानी करेगा मुंबई-

  • मुंबई एक सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है जो इतिहास, पुरातत्व और समाजशास्त्र के विचारों के दृष्टिकोण से भोजन को देखेगा।
  • आर्कियोब्रोमा के शीर्षक के नाम से 5 और 6 मई को होने वाले सम्मेलन को फूड (खाना) एज (अवस्था) कल्चर (संस्कृति) पर भारत की पहली राष्ट्रीय बैठक बताई जा रही हैं।
  • यह इंडिया (भारत) स्टडी (अध्ययन) सेंटर (केन्द्र) ट्रस्ट (संगठन) और मुंबई विश्वविद्यालय के सेंटर (केन्द्र) फॉर (के लिए) एवस्ट्रा मुराल स्टडीज (अध्ययन करते हैं) के द्वारा आयोजित किया जाएगा।

भारत-नेपाल IGC की बैठक काठमांडू में शुरू-

  • काठमांडू में अनधिकृत व्यापार को नियंत्रित करने के लिए व्यापार, पारगमन और सहयोग पर भारत-नेपाल अंतर-सरकारी समिति (IGC) की बैठक 26 अप्रैल को शुरू हुई।
  • बैठक पिछले व्यापार और पारगमन समझौतों के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए एक नियमित मंच प्रदान करती है।
  • IGC नेपाल में यातायात -इन-ट्रांजिट (पारवहन⟋यात्रा मार्ग) के विनियमन और नेपाल में भारतीय निवेश के मुद्दे में होने वाले दिन-प्रति-दिन की समस्याओं पर भी विचार -विमर्श करती है।

इंदू मल्होत्रा ने एससी के न्यायाधीश के रूप में ली शपथ-

  • वरिष्ठ वकील इंदू मल्होत्रा ने 27 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
  • ऐसा पहली बार हुआ है जब उच्चतम न्यायालय में दो महिला न्यायाधीश हैं, आर. बानूमथी पहले से ही वहां न्यायाधीश हैं। न्यायाधीश मल्होत्रा शीर्ष अदालत की पांचवी महिला न्यायाधीश हैं।
  • न्यायाधीश फातिमा बीबी सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
  • वह सर्वोच्च न्यायालय के बार से सीधे निर्वाचित होने वाली पहली महिला वकील हैं।

महादेवी वर्मा हैं आज की गूगल डूडल-

  • महादेवी वर्मा, प्रसिद्ध हिन्दी कवियित्री, स्वतंत्रता सेनानी, महिला अधिकार कार्यकर्ता और शिक्षाविद को गूगल द्वारा एक डूडल के साथ सम्मानित किया गया।
  • 1982 में, महादेवी वर्मा को 27 अप्रैल को भारतीय साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था।
  • उन्हें 1956 में पदम भूषण, 1979 में साहित्य अकादमी फैलोशिप (साहचर्य) और 1988 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

26 अप्रैल को मनाया गया बौद्धिक संपदा दिवस-

  • विश्व बौद्धिक संपदा दिवस प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • दैनिक जीवन पर पेटेंट (अधिकार पत्र) , कॉपीराइट (प्रकाशनाधिकार) , ट्रेडमार्क (व्यापार चिह्न) और डिजाइन (रूपरेखा) के प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह कार्यक्रम विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा 2000 में स्थापित किया गया था।
  • इस साल का विषय पावरिंग (शक्ति) चेंज (परिवर्तन) : वोमेन (महिलाओं) इन (में) इनोवेशन (नवाचार) एंड (और) क्रिएटिविटी (रचनात्मकता) था।

एम्स ने स्थापित की भारत की पहली VBN प्रणाली-

  • ऑल (पूरे) इंडिया (भारत) इंस्टीट्‌यूट (संस्थान) ऑफ (के) मेडिकल (चिकित्सा) साइंसेज (विज्ञान) ने देश में पहली बार वर्चुअल (वास्तविक) ब्रोंकोस्कोपी नेविगेशन (जहाजी विद्या) (VBN) प्रणाली की स्थापना की।
  • VBN फेफड़ों में छोटे ट्‌यूमर (फोडा) जैसी धब्बे वाले रोगियों के निदान और उपचार के लिए एक सुविधा है।
  • अमेरिका और यूरोप के अलावा चीन, सिंगापुर जैसे बहुत कम देशों में यह सुविधा मौजूद है।

कृषि मंत्री ने शुरू किया बीजों के निर्यात का पोर्टल (द्वार) -

  • कृषिमंत्री राधा मोहन सिंह ने बीज और रोपण सामग्री के निर्यात-आयात की सुविधा के लिए एक पोर्टल शुरू किया।
  • व्यापार प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बीज के आयात निर्यात का एक पोर्टल विकसित किया गया है।
  • इस पोर्टल के शुरू होने के साथ बीजों का आयात-निर्यात करने वाले सभी संगठनों को 20 प्रतियों में अपने आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

महाराष्ट्र ने ब्रिटिश काउंसिल (परिषद) के साथ किया समझौता-

  • महाराष्ट्र सरकार ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए ब्रिटिश काउंसिल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • इस समझौते के बाद ब्रिटिश काउंसिल को राज्य में अपने मौजूदा काम में विस्तार होने की उम्मीद है।
  • सहयोग के लिए संभावित क्षेत्रों की पहल में अंग्रेजी शिक्षण में सुधार और स्कूलों (विद्यालय) और प्रशिक्षण संस्थानों में रोजगार कौशल को बढ़ावा देना शामिल है।

CSIR को मिला बौद्धिक संपदा पुरस्कार-

  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) को पेटेंट (अधिकार पत्र) और व्यावसायीकरण के अनुसंधान और विकास का शीर्ष संगठन होने के लिए राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार, 2018 से सम्मानित किया गया है।
  • विश्व बौद्धिक संपदा दिवस को चिह्नित करने के लिए यह पुरस्कार केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु के द्वारा दिया गया था।
  • सी. एस. आई. आर. की स्थापना 1942 में हुई थी।

टेनिस: TOPS में शामिल हुई अंकिता रैना-

  • टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को सरकार की टारगेट (लक्ष्य) ओलंपिक पोडियम (मंच) योजना (टी. ओ. पी. एस.) में शामिल किया गया है।
  • उन्होंने इस सत्र में फेड कप और पेशेवर दौरे दोनों में अच्छे फॉर्म (आकार) का प्रदर्शन किया है।
  • अंकिता, हाल ही में डब्ल्यू टी. ए. रैंकिंग (श्रेणी) में करियर (व्यवसाय) के सर्वश्रेष्ठ 197 पर पहुंच शीर्ष 200 में शामिल हुई, ऐसा करने वाली वह तीसरी भारतीय बन गयीं।
  • अंकिता से पहले, सानिया और निरुपमा वैद्यनाथन शीर्ष 200 मे प्रवेश कर चुकी हैं।

फिच ने BBB- पर बरकरार रखी भारत की रेटिंग (मूल्यांकन) -

  • वैश्विक क्रेेडिट (उधार) रेटिंग (मूल्यांकन) एजेंसी (शाखा) फिच ने स्थिर दृष्टिकोण के साथ BBB- पर भारत की संप्रभु रेटिंग (मूल्यांकन) की पुष्टि की।
  • BBB- रेटिंग निम्न निवेश की श्रृंखला की ओर इंगित करती है।
  • देश को यह रेटिंग 11 साल पहले दी गई थी। फिच ने 1 अगस्त, 2006 को स्थिर दृष्टिकोण के साथ रेटिंग में सुधार करते हुए इसे BB + से BBB- कर दिया था।
  • फिच ने वर्तमान वित्त वर्ष में भारत के वृद्धि दर को 7.3 प्रतिशत होने की संभावना व्यक्त की है।

अदालत से अपील खारिज होने के बाद एल्फी की मौत-

  • 23 माह का ब्रिटिश बच्चा, एल्फी इवांस, जिसकी गंभीर बीमारी ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान को आकर्षित किया, की मृत्यु हो गई।
  • एल्फी एक साल से अधिक समय तक अर्ध-निष्क्रिय अवस्था में रहा।
  • एक ब्रिटिश अदालत ने बुधवार को माता-पिता द्वारा अपने बेटे को इटली ले जाने की अपील को खारिज कर दिया।
  • इस मामले ने बच्चे के जीवन पर न्यायाधीशों, चिकित्सों या माता-पिता को फैसला करने का अधिकार होने या नहीं होने के मजबूत भावनाओं को उकसा दिया है।

Examrace Team at Aug 20, 2021