स्वात घाटी में भारतीय-ग्रीक नगर की खुदाई (Indian-Greek City Excavation in Swat Valley-Culture)
Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-1 is prepared by world's top subject experts: get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.
• इतालवी और पाकिस्तानी पुरातत्वविदों की एक टीम (दल) ने पाकिस्तान में स्वात घाटी के बारीकोट में एक इंडो-ग्रीक शहर की परतों की खुदाई की।
• यह स्थान एक मात्र ऐसा इंडो-ग्रीक नगर है जिसकी बड़े पैमाने में खुदाई की गयी है और दक्षिण एशिया में कुषाणकालीन बस्तियों के कुछ उदाहरणों में से एक है।
पृष्ठभूमि
• मध्य एवं दक्षिण एशियाई क्षेत्र चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में सिकंदर महान की विजय के साथ परस्पर संपर्क में आए थे।
• इससे वाणिज्यिक और सांस्कृतिक आदन-प्रदान आरंभ हुआ जिससे बौद्ध धर्म के साथ-साथ उत्तरवर्ती कलात्मक और दार्शनिक मतों पर भी ग्रीक प्रभाव पड़ा।
महत्वपूर्ण निष्कर्ष
• भारतीय-ग्रीक शहर की विभिन्न परतों से बड़ी मात्रा में हथियार और सिक्के प्राप्त हुए है।
• इसमें मौर्य बस्ती (ग्रीक-पूर्व शहर, ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी) से संबंधित परतें थीं।
• खुदाई क्षेत्र के उत्तरी भाग में उत्तर-कुषाण कालीन चार स्तंभों वाले एक विशाल मंदिर (तीसरी शताब्दी) का भी उत्खनन किया गया था जिसने बौद्ध वास्तुकला की उपस्थिति को सुनिश्चित किया।
• ग्रीक बैक्ट्रिया (मध्य एशिया में अवस्थित प्राचीन राज्य) और भूमध्य सागरीय क्षेत्र से ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में आयातित मिट्टी के बर्तन भी पाए गए थे।