न्यूजीलैंड का भूगोल (Geography of New Zealand) Part 6 for NET, IAS, State-SET (KSET, WBSET, MPSET, etc.), GATE, CUET, Olympiads etc.
Glide to success with Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-1 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.
भौगोलिक प्रदेश- न्यूजीलैंड को निम्नलिखित भौगोलिक प्रदेशों में बाँटते हैं-
- नार्थलैंड
- वायकाटो व प्लेण्टी तट
- ज्वालामुखीय क्षेत्र
- पूर्वी तट
- तारानाकी व मानावतु
- नेल्सन-ब्लेनहॉम
- पश्चिमी तट
- उच्च पर्वतीय प्रदेश
- पर्वतपदीय
- कैन्टरबरी
- ओटागो एवं साउथलैंड
इनमें से प्रथम पांँच उत्तरी दव्ीप तथा शेष दक्षिणी दव्ीप में स्थित हैं।
उत्तरी दव्ीप-
- नार्थलैंड- यह उत्तरी ऑकलैंड प्रायदव्ीप का मुख्यत: पहाड़ी क्षेत्र हैं। यहाँं से काउरी व़ृक्षों को काटकर पशुचारण कृषि आरंभ की गई है। यहांँ के मैदानी भाग में डेयरी उद्योग तथा मैमने पालने की प्रधानता है। जबकि ढालू पहाड़ियों पर भेड़ पालन मुख्य धंधांं है। यहांँ दव्ीपों की खाड़ी पर्यटकों के प्रिय स्थल हैं। यहां का मुख्य बंदरगाह वानगराई है, जो मक्खन, कृत्रिम खाद एवं काँच के सामान बनाने के लिए प्रसिद्ध है। यहांँ तेल साफ करने का कारखाना भी है।
- वायकाटो-यह वायकाटो नदी के समीप वाला कटोरानुमा मैदानी क्षेत्र है। हेमिल्टन यहांँ का मुख्य मार्गो पर स्थित प्रमुख नगर है। यह न्यूजीलैंड का नदी तट पर स्थित सबसे बड़ा आंतरिक नगर है। इसके उत्तर-पश्चिमी भाग के हण्टली क्षेत्र में कोयले की खानें हैं।
- प्लेंटी खाड़ी का तट प्रदेश- यह कृषि प्रधान क्षेत्र है। ताउरंगा के आधुनिक बंदरगाह से जापान के लिए लकड़ी और अस्ट्रेलिया के लिए लुग्दी व कागज का निर्यात किया जाता है।
- ज्वालामुखी क्षेत्र-यह ताओपो झील का क्षेत्र पठारी है एवं ज्वालामुखी शंकुओं एवं उच्च भागों की श्रृंखलाओं से युक्त है। यहांँ स्थित नगर रोतोरुआ मैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यह गर्भ स्नानागार के लिए प्रसिद्ध है। यहाँं रुआपेहु उच्चतम ज्वालामुखी शंकु है।
- पूर्वी तटीय क्षेत्र- यह पटवित रुक्ष्म्ग्।डऋछ।डम्दव्र्ुरुक्ष्म्ग्।डऋछ।डम्दव्रुरू टी कुक जलडमरुमध्य से पूर्वी केप तक विस्तृत है। गिसबोर्न मुख्य नगर है, जहांँ मिश्रित खेती की उपज एकत्र होती है। हेस्टिंग्स सेवों के उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है, अल्प मात्रा में शराब भी तैयार की जाती है।
- तारानाकी- तारानाकी प्रायदव्ीप में प्रभावशाली भूआकृति माउण्ट एग्मांट है। यह संसार का सर्वाधिक संपन्न डेयरी उद्योग का प्रदेश है। न्यू प्लाइमाउथ इस क्षेत्र का नगर सेवाएँ प्रदान करने वाला प्रमुख बंदरगाह है। दक्षिण -पूर्व में वानगानुई मुहाने का आकर्षक दर्शनीय क्षेत्र हैं।
- मानावतु का मैदान-वानगानुई नदी के मुहाने से दक्षिण-पूर्व की ओर तट के सहारे मानावतु का मैदानी क्षेत्र विस्तृत है, जो मानावतु नदी दव्ारा सिंचित है। पार्मस्टन नार्थ प्रमुख नगर है।