विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) (World Trade Organization – International Relations)
Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-1 is prepared by world's top subject experts: get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.
• भारत ने नए व्यापार सुविधा समझौते (टीएफए) का अनुसमर्थन कर दिया है। व्यापार सुविधा समझौते का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही को जारी रखने, सदस्य देशों के बीच सीमा शुल्क नियमों और प्रक्रियाओं को व्यवस्थित बनाकर तथा व्यापार प्रवाह में तेजी लाकर व्यापारिक लेनदेन की लागत को कम करना है।
• भारत, डब्ल्यूटीओ के तहत सेवा क्षेत्र में टीएफए के लिए प्रयासरत है। सेवा व्यापार पर सामन्य समझौता सेवाओं के सीमापार व्यापार हेतु चार मोड (रीति) सम्मिलित है:-
•
मोड (रीति) | मानदंड | आपूर्तिकर्ता उपस्थिति |
मोड 1: सीमापार आपूर्ति | एक सदस्य देश के क्षेत्र से दूसरे सदस्य देश के क्षेत्र के भीतर सेवा की डिलीवरी (प्रतिपादन) | सेवा आपूर्तिकर्ता सदस्य देश में उपस्थित नहीं |
मोड 2: विदेशो में | किसी सदस्य देश के क्षेत्र से बाहर परन्तु किसी अन्य सदस्य देश के क्षेत्र के भीतर उपस्थित सेवा उपभोक्ता को प्रदत्त सेवा। | |
मोड 3: वाणिज्यिक | एक सदस्य देश के क्षेत्र से भीतर आपूर्तिकर्ता की वाणिज्यिक पहुँच के दव्ारा प्रदत्त सेवा। | सेवा आपूर्तिकर्ता सदस्य देश में उपस्थित नहीं |
मोड 4: नेचुरल पर्सन का गतिशीलन (मूवमेंट ऑफ़ नेचुरल परसन) | नेचुरल (स्वाभाविक) पर्सन (अन्य पुरुष) के तौर पर उपस्थित आपूर्तिकर्ता दव्ारा एक सदस्य देश के क्षेत्र के भीतर प्रदत्त सेवा |
WTO के सदस्यों ने आईटी व्यापार समझौता किया
• विश्व व्यापार संगठन के सदस्य राष्ट्रों ने एक समझौते को अंतरिम रूप दिया है, जिसके चलते 1 ट्रिलियन (दस खरब संख्या) डॉलर (अमरीका आदि देशों की मुद्रा) मूल्य के सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों पर सीमा-शुल्क कम हो जाएगा। इसके परिणामस्वरूप वीडियो (प्रसारण हेतु दृश्य-चित्रण करना) गेम्स (खेल) से लेकर स्वास्थ्य उपकरण विनिर्माताओं को प्रात्सोहन मिलेगा।
• डब्ल्यूटीओ के 18 वर्ष पुराने सूचना प्रौद्योगिकी समझौते (आईटीए) के नवीनकरण हेतु किए गए समझौते के तहत 200 से अधिक नये उत्पादों को जीरो सीमा-शुल्क और सीमा शुल्क मुक्त व्यापार वाली वस्तुओं की सूची में जोड़ा गया है।
• यह समझौता आईटीए 1996 का विस्तार है।
• इस समझौते के माध्यम से 201 आईटी उत्पादों पर लागू आयात करों को या तो तत्कालिक तौर पर अथवा आगामी 3 वर्षो में हटा दिया जाएगा।
मंत्रिस्तरीय सम्मेलन
प्रथम | 9 - 13 दिसंबर 1996 | सिंगापुर |
दव्तीय | 18 - 20 मई 1998 | जेनेवा, स्विट्जरलैंड |
तृतीय | 30 नवंबर- 3दिसंबर 1999 | सिएटल, अमेरिका |
चतुर्थ | 9 - 14 नवबर 2001 | दोहा, कतर |
पंचम | 10 - 14 सितंबर 2003 | कानकुन, मैक्सिको |
षष्ठ | 13 - 18 दिसंबर 2005 | हांगकांग |
सप्तम | 30 नवंबर -2 दिसंबर 2009 | जेनेवा, स्विट्जरलैंड |
अष्टम | 15 - 17 दिसंबर 2011 | जेनेवा, स्विट्जरलैंड |
नवम | 3 - 6 दिसंबर 2013 | बाली, इंडोनेशिया |
दशम | 15 - 18 दिसंबर 2015 | नैरोबी, केन्या |
हाल ही में, अफगानिस्तान, डब्ल्यूटीओ का 164 वाँ सदस्य बना।