Indian Geography MCQs in Hindi Part 11 with Answers

Get unlimited access to the best preparation resource for CTET-Hindi/Paper-1 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.

1 विभिन्न बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ दामोदर घाटी परियोजना स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना है।

  • भाखड़ा-नांगल बांध सतलज नदी पर स्थित है।
  • रिहंद बांध परियोजना महानदी पर स्थित देश की सबसे छोटी बहुउद्देशीय परियोजना है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा⟋से सत्य है⟋हैं?

अ) केवल 1 और 2

ब) केवल 2

स) केवल 2 और 3

द) 1,2 और 3

उत्तर: (अ)

व्याख्या:

  • दामोदार घाटी परियोजना स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना है। यह दामोदर नदी पर स्थित है। इस परियोजना के अंतर्गत तिलैया, कोणार, मैथान और पंचेत पहाड़ी पर बांध बनाए गए हैं। साथ ही बोकारो, दुर्गापुर, पतरातू और चंद्रपुर ताप विद्युत गृह बनाए गए हैं। अत: कथन 1 सही है।
  • भाखड़ा-नांगल बांध पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सतलज नदी पर स्थित है। अत: कथन 2 भी सही है।। बांध के पीछे गोविंद सागर झील है जो हिमाचल प्रदेश में है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान इस परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य हैं।
  • रिंहद बांध परियोजना महानदी पर नहीं बल्कि सोन नदी की सहायक रिहंद नदी पर स्थित है। इसके पीछे बनी झील गोविंद बल्लभ पंत सागर है, जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर अवस्थित है। अत: कथन 3 गलत है।

2 नाथपा-झाकरी परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ यह परियोजना जम्मू-कश्मीर में स्थित है।

  • यह परियोजना सिंधु नदी पर स्थापित है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा⟋से सत्य है⟋हैं?

अ) केवल 1

ब) केवल 2

स) 1 और 2 दोनों

द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (द)

व्याख्या: उपर्युक्त दोनों कथन गलत हैं।

  • नाथपा-झाकरी परियोजना हिमाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-22) पर, सतलुज नदी पर स्थित है।
  • विश्व बैंक (अधिकोष) की मदद से तैयार इस परियोजना को सन्‌ 2005 में राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इस परियोजना दव्ारा उत्पादित बिजली का आवंटन हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड जैसे राज्यों को किया जाता है।

3 निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा⟋से सही सुमेलित⟋हैं?

Table of Rivers and Its Projects

Table Supporting: Indian Geography MCQs in Hindi Part 11 with Answers
परियोजनानदी
1 पोचाम्पादकावेरी नदी
2 भीमापवना नदी
3 रंजीत सागर बांधरावी नदी

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर दीजिये:

अ) केवल 1

ब) केवल 2 और 3

स) केवल 1 और 3

द) 1,2 और 3

उत्तर: (ब)

व्याख्या: युग्म 1 गलत है, जबकि 2 और 3 सत्य हैं।

  • पोचाम्पाद परियोजना कर्नाटक में गोदावरी नदी पर स्थित है।
  • भीमा परियोजना पवना नदी पर महाराष्ट्र में अवस्थित है।
  • रंजीत सागर बांध पंजाब में रावी नदी पर स्थित है।

4 प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पी. एम. के. एस. वाई.) के उद्देश्यों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ ‘हर खेत हो पानी’ के तहत कृषि योग्य क्षेत्र का विस्तार करना।

  • खेतों में ही जल को इस्तेमाल करने की दक्षता को बढ़ाना ताकि पानी के अपव्यय को कम किया जा सके।
  • सिंचाई में निवेश को आकर्षित करने का भी प्रयास करना।
  • ‘हर बूंद अधिक फसल’ के आधार पर सही सिंचाई और पानी को बचाने की तकनीक को अपनाना।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा⟋से सत्य है⟋हैं?

अ) केवल 1,2 और 3

ब) केवल 2,3 और 4

स) केवल 1 और 4

द) 1,2, 3 और 4

उत्तर: (द)

व्याख्या: उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पी. एम. के. एस. वाई.) को 2 जुलाई 2015 को मंजूरी दी गई। इसके प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

  • सिंचाई में निवेश में एकरूपता लाना।
  • हर खेत हो पानी ′ के तहत कृषि योग्य क्षेत्र का विस्तार करना।
  • खेतों में ही जल को इस्तेमाल करने की दक्षता को बढ़ाना ताकि पानी के अपव्यय को कम किया जा सके।
  • सिंचाई में निवेश को आकर्षित करने का भी प्रयास करना।
  • ‘हर बूंद अधिक फसल’ के आधार पर सही सिंचाई और पानी को बचाने की तकनीक को अपनाना।

5 भारत में चाय की खेती के लिये दशाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कारकों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ अधिक वर्षा तथा उच्च तापमान

  • दोमट मिट्टी
  • जल को रोककर रखने वाली भूमि।

उपर्युक्त कारकों में से कौन-सा⟋से चाय की खेती के लिये अनुकूल है⟋हैं?

अ) केवल 1 और 2

ब) केवल 3

स) केवल 1 और 3

द) 1,2 और 3

उत्तर: (अ)

व्याख्या: भारत में चाय की खेती का क्षेत्र मुख्यत: असम की ब्रह्यपुत्र घाटी में विस्तृत है। चाय की खेती के लिये निम्नलिखित अनुकूल दशाए हैं-

  • अधिक वर्षा तथा उच्च तापमान
  • दोमट मिट्टी
  • अच्छे जल निकास वाली भूमि
  • उल्लेखनीय है कि चाय के बागान लगाने का प्रारंभ असम की ब्रह्यपुत्र घाटी में सन्‌ 1840 के दशक में हुआ। पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार प्रमुख चाय उत्पादक ज़िले हैं।

6 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ भारत में तमिलनाडू सबसे अधिक कॉफी उत्पादक राज्य है।

  • रबड़ उत्पादन में केरल का स्थान प्रथम है।
  • तमिलनाडू में नीलगिरी रबड़ उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा⟋से कथन सत्य है⟋हैं?

अ) केवल 1 और 2

ब) केवल 2

स) केवल 1 और 3

द) 1,2, और 3

उत्तर: (ब)

व्याख्या:

  • कथन 1 गलत है। भारत में कॉफी उत्पादन में कर्नाटक अग्रणी है। यहाँ कुल राष्ट्रीय उत्पादन का लगभग 70 प्रतिशत कॉफी उत्पादित किया जाता है। अन्य कॉफी उत्पादक राज्यों में केरल (लगभग 20 प्रतिशत) , तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड हैं।
  • कथन 2 सत्य है। भारत में प्राकृतिक रबर उत्पादन में केरल का प्रथम स्थान है। यहाँ भारत के कुल रबर उत्पादन का लगभग 90 प्रतिशत उत्पादित होता है। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान एवं निकोबार दव्ीपसमूह और पूर्वात्तर के राज्यों में भी रबड़ का उत्पादन किया जाता है।
  • कथन 3 गलत है। तमिलनाडु में नीलगिरी कॉफी उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ की पलनी, अन्नामलाई सहित नीलगिरी ‘अरेबिका’ नामक कॉफी के लिये प्रसिद्ध है।

7 उद्यान कृषि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ भारत काजू का सबसे बड़ा निर्यातक है।

  • तमिलनाडु भारत में सबसे अधिक नारियल उत्पादक राज्य है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा⟋से कथन सत्य है⟋हैं?

अ) केवल 1

ब) केवल 2

स) 1 और 2 दोनों

द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (स)

व्याख्या:

  • कथन 1 सत्य है। भारत विश्व में काजू का सबसे बड़ा निर्यातक एवं प्रसंस्करण करने वाला देश है। भारत में काजू उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु आदि हैं।
  • कथन 2 सत्य है। तमिलनाडु का नारियल उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान है। इसके बाद क्रमश: केरल और कर्नाटक हैं।

8 गन्ना फसल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ गन्ना एक उपोष्ण कटिबंधीय एवं उष्ण कटिबंधीय फसल है।

  • गन्ने की फसल के लिये भारी मात्रा में नमी की आपूर्ति की आवश्यकता होती है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा⟋से कथन सत्य है⟋हैं?

अ) केवल 1

ब) केवल 2

स) 1 और 2 दोनों

द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (स)

व्याख्या:

  • कथन 1 सत्य है। गन्ना एक उष्ण कटिबंधीय तथा उपोष्ण कटिबंधीय फसल है। उल्लेखनीय है कि भारत को गन्ने का मूल स्थान माना जाता है।
  • कथन 2 सत्य है। गन्ना एक बारहमासी फसल है। गन्ने की फसल के लिये अच्छे जल निकास वाली भूमि, भारी दोमट उर्वर मृदा, भारी मात्रा में नमी की आपूर्ति, पाला रहित मौसम के साथ बड़ी संख्या में श्रमिकों की आवश्यकता होती है।

9 खाद्यान्न फसलों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन -सा असत्य है?

अ) बाजरा वर्षापोषित एक रबी फसल है।

ब) ज्वार रबी और खरीफ दोनों की ही फसल है।

स) औस, अमन और बोरो चावल की फसलें हैं।

द) तरबूज, खरबूजा, खीरा, सब्जियाँ आदि जायद फसलों के अंतर्गत शामिल है।

उत्तर: (अ)

व्याख्या: बाजरा वर्षापोषित खरीफ की फसल है। इसे हल्की मिट्टी एवं शुष्क क्षेत्रों में पैदा किया जाता है। बलुई, दोमट और उथली काली मिट्‌टी में इसकी उत्पादकता अधिक होती है। राजस्थान की मररुस्थली और अरावली की पहाड़ियाँ, कच्छ, काठियावाड़ और उत्तरी गुजरात, महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट के पवन विमुख ढाल, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश इसके प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं।

10 नहरी सिंचाई के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ पंजाब की तुलना में राजस्थान में नहरों से सिंचित कुल क्षेत्र अधिक हैं।

  • मिज़ोरम सिंचाई के लिये पूर्णत: नहरों पर निर्भर है।
  • जम्मू-कश्मीर के कुल सिंचित क्षेत्र में नहरी सिंचाई का योगदान 90 प्रतिशत से अधिक है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा⟋से कथन सत्य है⟋हैं?

अ) केवल 1 और 2

ब) केवल 2

स) केवल 2 और 3

द) 1,2, और 3

उत्तर: (द)

व्याख्या: उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं।

  • राजस्थान में पंजाब की अपेक्षा नहरों से सिंचित कुल क्षेत्र अधिक है। राजस्थान की प्रमुख नहरों में इंदिरा गांधी नहर, बीकानेर नहर और चंबल परियोजना की नहरें हैं।
  • सबसे कम सिंचित क्षेत्र वाला राज्य मिज़ोरम पूर्णत: नहरों पर निर्भर है।
  • नहरी सिंचाई जम्मू-कश्मीर (90.7प्रतिशत) , असम (63.3 प्रतिशत) और त्रिपुरा (60 प्रतिशत) आदि राज्यों में काफी महत्वपूर्ण है।