अनिवार्य लाइसेंस (अधिकार) (Compulsory License – Economy)
Download PDF of This Page (Size: 186K) ↧
सुर्ख़ियों में क्यों?
प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते में बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण पर विभिन्न प्रावधानों को शामिल किया जाएगा जिनमें अनिवार्य लाइसेंस एक महत्वपूर्ण पहलू है।
अनिवार्य लाइसेंसिंग (अधिकार) क्या है?
• अनिवार्य लाइसेंस सरकार की ओर से, पेटेंट (एकस्व) मालिक की सहमति के बिना, एक पेटेंट आविष्कार का उपयोग करने, उत्पादन, आयात या बेचने की अनुमति है।
• अनिवार्य लाइसेंस विश्व व्यापार संगठन के ट्रिप्स (व्यापार-संबंधी बौद्धिक संपदा अधिकार) समझौते की शर्तो के तहत प्रदान किये जाते हैं, जैसे ’राष्ट्रीय आपात स्थिति’ ’चरम तात्कालिकता’ और ’प्रतिस्पर्धा विरोधी प्रथाये’।
• अब तक भारत ने केवल एक ही अनिवार्य लाइसेंस जारी किया है-कैंसर की एक दवा नेक्सावार के लिए।