जापान का भूगोल (Geography of Japan) Part 12 for NTSE
Download PDF of This Page (Size: 248K) ↧
उद्योग
जापान की मुख्य औद्योगिक मेखला में चार प्रमुख औद्योगिक प्रदेश स्थित हैं-
कीहिन औद्योगिक प्रदेश/टोकियो-याकोहामा प्रदेश- इसे क्वाण्टो औद्योगिक प्रदेश भी कहते हैं। इस प्रदेश से जापान के कुल औद्योगिक उत्पादन का 30 प्रतिशत भाग उत्पन्न होता है। इस प्रदेश को सस्ते मजदुर, कच्चा माल एवं परिवहन के सस्ते साधनों की सुविधा है। यह रेशम उत्पादन में जापान का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। युद्धकाल से पूर्व यहाँ लोहा एवं इस्पात अधिक बनाया जाता था, लेकिन आजकल इस प्रदेश में हल्की वस्तुएँ तथा दैनिक प्रयोग का सामान अधिक तैयार किया जाता है। विद्युत उपकरण निर्माण व्यवसाय भी यहाँ अधिक विकसित हो गया है। छोटे - छोटे उद्योगों की विधिता प्रदेश की विशेषता है।
टोकियो इस प्रदेश का मुख्य औद्योगिक केन्द्र है। याकोहामा दूसरा बड़ा औद्योगिक केन्द्र है तथा जापान का सबसे बड़ा बंदरगाह है। यहाँ से इस प्रदेश का अधिकांश आयात तथा निर्यात होता है। इस प्रदेश में टोकियो-याकोहामा-कावासाकी सन्ननगर तथा चिबा नगर स्थित हैं।

Map of Tokyo Yokohama
map of tokyo yokohama