विश्व के प्रमुख प्राकृतिक प्रदेश (Major natural areas of the world) Part 6 for NTSE
Download PDF of This Page (Size: 198K) ↧
शीतोष्ण मानसून/चीन तुल्य/शीतोष्ण पूर्वी तटीस प्रदेश:-
स्थिति एवं विस्तार-
-
यह प्रदेश महादव्ीपों के पूर्वी भाग में 300 से 450 अक्षांशों के बीच पाया जाता है। इसके निम्नलिखित क्षेत्र है-
-
मध्यवर्ती चीन तथा जापान
-
यू.एस.ए. का द. पू. भाग (फ्लोरिडा)
-
द. पू. ब्राजील तथा उरुग्वे
-
द. पू. दक्षिण अफ्रीका (नेटाल)
-
आस्ट्रेलिया का द. पू. तटीय भाग
जलवायु विशेषताएँ-
-
इस प्रदेश में ग्रीष्म काल में काफी गर्मी पड़ती है एवं औसत तापमान 320 c के आसपास रहता है। शीतकाल में काफी ठंड पड़ती है एवं कहीं-कहीं तापमान हिमांक से भी नीचे चला जाता हैं।
-
गर्मी में सूर्य के उत्तरायण होने के कारण वाणिज्य पवनों का रिसाव उत्तर की ओर होता है जिसे ये क्षेत्र वाणिज्य पवन के प्रभाव में आ जाते हैं। इसी कारण ग्रीष्म ऋतु में काफी वर्षा होती हैं।
प्राकृतिक वनस्पति-
इस प्रदेश में चौड़ी पत्तियों वाले सदाबहार वन पाए जाते हैं। ओक, बीच, मैपल, बालनर, कपूर आदि यहाँ के कुछ महत्वपूर्ण वृक्ष हैं।
आर्थिक विकास-
-
चीन के उसी जलवायु प्रदेश में विश्व का सबसे अधिक चावल उपजाया जाता है। यह मुख्यत: दक्षिणी माडा में उपजाया जाता हैं।
-
मध्य भाग में कपास एवं उत्तरी भाग में गेहूँ एवं सोयाबीन की कृषि बड़े पैमाने पर की जाती है।
-
विश्व में चाय के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल इसी प्रदेश में हैं। इसके अलावा तंबाकू, मक्का व गन्ने की भी कृषि होती हैं।
-
विश्व का अधिकांश रेशम इसी जलवायू प्रदेश के चीन एव जापान में उपजाया जाता हैं।
-
अमेरिका का पूर्वी तटीय प्रदेश कपास की कृषि के लिए प्रसिद्ध है।
-
यह प्रदेश सघन रूप से बसा हुआ हैं।