एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank – International Relations India and the World)

Get unlimited access to the best preparation resource for Bank-PO : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of Bank-PO.

• एशियाई विकास बैंक ने गंगा नदी पर एक पुल के निर्माण के लिए 500 मिलियन डॉलर (लगभग 3350 करोड़ रुपए) के ऋण की मंजूरी दी हैं।

• बिहार में निर्मित होने वाला 9.8 किमी लंबा पुल निर्मित होने के उपरांत देश का सबसे लंबा नदी पुल होगा।

• यह पुल बिहार के उत्तरी दक्षिणी हिस्सों के बीच और पड़ोसी देश नेपाल के साथ महत्वपूर्ण परिवहन लिंक प्रदान करेगा।

• इस परियोजना की अनुमानित अवधि 4 वर्षो की है और दिसंबर 2020 तक पूरा होने की संभावना है।

• एशियाई विकास बैंक के ऋण और पुल के संचालन एवं प्रबंधन में सुधार के लिए तकनीकी सहायता हेतु प्रदत्त 9,00, 000 डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपये) के अलावा बिहार सरकार 215 मिलियनम डॉलर (लगभग 1,460 करोड़ रुपये) की सहायता प्रदान करेगी।

एशियाई विकास बैंक

• एशियाई विकास बैंक की 1960 के दशक में एक ऐसी वित्तीय संस्था के रूप में कल्पना की गई थी जो विशेषताओं में एशियाई हो और साथ हीं दुनिया के सबसे गरीब क्षेत्रों में आर्थिक विकास और सहयोग को बढ़ावा दे।

• एशियाई विकास बैंक अपने सदस्यों और भागीदारों को सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ऋण, तकनीकी सहायता, अनुदान और इक्किटी निवेश प्रदान करके मदद करता है।

• एशियाई विकास बैंक के 67 सदस्य हैं, जिनमें से 48 एशिया और प्रशांत क्षेत्र से हैं।

• भारत एशियाई विकास बैंक का वर्ष 1966 से एक संस्थापक सदस्य है।

• 31 दिसंबर 2012 तक भारत के पास एशियाई विकास बैंक में 6.33 प्रतिशत हिस्सेदारी और 5.36 प्रतिशत मताधिकार थे।

• जापान ओैर अमेरिका एशियाई विकास बैंक में सबसे बड़े शेयरधारक हैं।