Science and Technology MCQs in Hindi Part 7 with Answers

Get unlimited access to the best preparation resource for CTET-Hindi/Paper-2 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-2.

1 विटामिन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ इनका आविष्कार कैसिफिर फंक ने किया।

  • ये कार्बनिक यौगिक होते है।
  • इन्हें सहायक आहार कारक भी कहा जाता हैं।
  • इनका संश्लेषण मानव शरीर की कोशिकाओं दव्ारा भी किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौनसे कथन सही है।

अ) केवल 1 और 2

ब) केवल 1,2 और 3

स) केवल 2,3 और 4

द) केवल 1 और 4

उत्तर: (ब)

व्याख्या:

  • विटामिनों का आविष्कार पोलिश वैज्ञानिक कैसिमिर फंक दव्ारा किया गया है। अत: कथन 1 सही है।
  • विटामिन जटिल कार्बनिक यौगिक है। यह मानव शरीर में उपापचीय क्रीयाओं में उत्प्रेरक की क्रीयाओं को नियंत्रित करने का कार्य करते है। अत: कथन 2 भी सही है।
  • विटामिन को सहायक आहार कारक भी कहा जाता है। सर्वप्रथम वैज्ञानिक फैडरिक गौलेंड हॉपकिंस दव्ारा इस विचार को स्पष्ट किया गया था। अत: कथन 3 भी सही है।
  • मानव शरीर की कोशिकाओं दव्ारा विटामिन का संश्लेशण संभव नही है। इसकी पूर्ती मनुष्य के भोजन व अन्य खाद्य पदार्थें दव्ारा होती है। अत: कथन 4 गलत है। विटामिन डी तथा के इसके अपवाद है।।

2 निम्नलिखित पर विचार कीजिए

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ विटामिन ए

  • विटामिन बी
  • विटामिन सी
  • विटामिन ई
  • विटामिन के

उपर्युक्त में से कौन-से विटामिन वसा में घुलनशील है।

अ) केवल 1,2 और 3

ब) केवल 2,3 और 4

स) केवल 1,4 और 5

द) केवल 3,4 और 5

उत्तर: (स)

व्याख्या:

  • विटामिनों को विलेयता के आधार पर दो भागों में वर्गीकृत किया गया है-
  • जल में घुलनशील विटामिन।
  • वसा में घुलनशील विटामिन।
  • विटामिन बी और विटामिन सी जल में घुलनशील हैं जबकि विटामिन ए, डी, ई और के वसा में घुलनशील हैं। अत: विकल्प (स) सही उत्तर है।

3 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ खट्टे फल तथा पत्तेदार सब्ज़ियाँ विटामिन सी के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।

  • ताज़े फल और सब्ज़ियाँ ऑक्सीजकरण-रोधी तत्त्वों के अच्छे स्रोत होते हैं।

उपरोक्त कथनो में से कौन-सा⟋से सही है⟋हैं?

अ) केवल 1

ब) केवल 2

स) 1 और 2 दोनों

द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (स)

व्याख्या: उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं।

  • विटामिन सी खट्टे रसदार फल, चीकू, आँवला, पत्तेदार सब्ज़ियाँ, मिर्च, मटर, अंकुरित अनाज आदि में पाया जाता है।
  • ताज़े फल और सब्ज़ियाँ ऑक्सीकरण-रोधी तत्त्वों के अच्छे स्रोत होते हैं। ये शरीर में चयापचय के उपोत्पाद के रूप में उत्पन्न मुक्त मूलकों को निष्क्रिय बनाते हैं जो व्यक्ति के स्वस्थ और दीर्घायु होने में सहायक हैं।

4 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।

सूची-I

विटामिन

अ) विटामिन ए

ब) विटामिन डी

स) विटामिन ई

द) विटामिन के

कूट:

सूची-II

अन्य नाम

1. रेटीनॉल

2. कैल्सिफेरॉल

3. टोकोफेरॉल

4. नैपथोक्किनोन

अ ब स द

अ) 1 2 3 4

ब) 2 3 1 4

स) 3 4 2 1

द) 4 1 3 2

उत्तर: (अ)

व्याख्या: उपर्युक्त सूची का सही सुमेलन इस प्रकार है-

Table of Vitamin 1

Table Supporting: Science and Technology MCQs in Hindi Part 7 with Answers
विटामिनअन्य नाम
विटामिन ए1. रेटीनॉल
विटामिन डी2. कैल्सिफेरॉल
विटामिन ई3. टोकोफेरॉल
विटामिन के4. नैपथोक्किनोन

उल्लेखनीय है कि विटामिन सी का अन्य नाम एस्कॉर्बिक एसिड है।

5 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।

सूची-I

विटामिन

अ) विटामिन बी1

ब) विटामिन बी2

स) विटामिन बी5

द) विटामिन बी6

कूट:

सूची-II

अन्य नाम

1. थायमिन

2. नियासिन

3. राइवोफ्लोविन

4. पायरीडॉक्सिन

अ ब स द

अ) 1 2 3 4

ब) 1 3 2 4

स) 2 3 4 1

द) 3 4 1 2

उत्तर: (ब)

व्याख्या: उपर्युक्त सूची का सही सुमेलन इस प्रकार है-

Table of Vitamin2

Table Supporting: Science and Technology MCQs in Hindi Part 7 with Answers
विटामिनअन्य नाम
विटामिन बी1थायमिन
विटामिन बी2राइवोफ्लोविन
विटामिन बी5नियासिन
विटामिन बी6पायरीडॉक्सिन

इनके अतिरिक्त-

Table of Vitamin3

Table Supporting: Science and Technology MCQs in Hindi Part 7 with Answers
विटामिन बी7बायोटिन
विटामिन बी9फोलिक अम्ल
विटामिन बी12साएनोकोबालामिन

6 विटामिन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ विटामिन ‘के’ घाव भरने में सहायक होता है।

  • विटामिन सी रक्त स्राव को रोकने में सहायक है।
  • विटामिन ए की कमी से रतौंधी नामक रोग होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा⟋से सही नहीं हे⟋हैं?

अ) केवल 1 और 2

ब) केवल 2 और 3

स) केवल 3

द) 1,2 और 3

उत्तर: (अ)

व्याख्या:

  • विटामिन ‘के’ रक्त स्राव को रोकने में सहायक होता है, जबकि विटामिन सी घाव को भरने में सहायता करता है। अत: कथन 1 और 2 गलत है।
  • चूँकि विटामिन ए की कमी रतौंधी रोग को जन्म देती है। अत: कथन 3 सही है। इस विटामिन को रूधिर स्राव-रोधी पदार्थ भी कहा जाता है। इसकी कमी वाले व्यक्ति के ऑपरेशन (शल्य क्रिया) में अधिक रक्त बहने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

7 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ विटामिन सी मानव शरीर में संचित नही होता।

  • विटामिन ए यक्रित में संचित होता ळें
  • विटामिन ई को प्रजनन विटामिन के रूप्ज्ञ में भी जाना जाता है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा⟋से सही है⟋हैं।

अ) केवल 1

ब) केवल 2

स) केवल 2 और 3

द) 1,2 और 3

उत्तर: (द)

व्याख्या: उपर्युक्त सभी कथन सही है।

  • विटामिन सी जल में विलेय है। यह विटामिन मूत्र के साथ उत्सर्जित हो जाता है जो मानव शरीर में संचित नही हो सकता है।
  • विटामिन ए का संचय यकृत में होता है। यह संक्रमण रोधी विटामिन भी कहलाता है।
  • विटामिन ई को प्रजनन विटामिन के रूप में भी जाना जाता है। यह विटामिन जनन क्रियाओं के लिए आवश्यक होता है तथा इसकी कमी से मनुष्य नपुंसक हो जाता है और उसकी प्रजनन शक्ति समाप्त हो जाती है।

8 विटामिन सी निम्नलिखित में से किसके अवशोषण में सहायक होता है।

अ) आयोडीन

ब) कैल्शियम

स) सोडीयम

द) लौह

उत्तर: (द)

व्याख्या: विटामिन सी लौह अवशोषण में सहायक होता है जबकि कैल्शियम और सोडीयम के अवशोषण में विटामिन डी प्रभावी है।

9 विटामिन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ ये विभिन्न ऑक्सीकारी एंजाइमों के भागों के रूप में विशिष्ट प्रोटीनों का संयोजन करने में सहायक हैं।

  • ये उर्जा, कार्बन -डाइऑक्साइड व जल का मोचन उपापचय के अंतिम उत्पाद के रूप में करते है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा⟋से सही है⟋हैं।

अ) केवल 1

ब) केवल 2

स) 1 और 2 दोनों

द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (स)

व्याख्या: उपर्युक्त दोनों कथन सही है। ये दोनों ही विटामिन के विशिष्ट कार्य है।

  • विटामिन ऑक्सीकारी एन्जाइमों के भागो के रूप में विशिष्ट प्रोटीनों का संयोजन करने मेे सहायक हैं।
  • ये ऊर्जा, कार्बन-डाइऑक्साइड व जल का मोचन उपापचय के अंतिम उत्पाद के रूप में करते हैं।

10 निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन स्वप्न को याद रखने में सहायक हैं?

अ) विटामिन डी

ब) विटामिन बी1

स) विटामिनबी6

द) विटामिन ई

उत्तर: (स)

व्याख्या: उपर्युक्त विकल्पों में से विटामिन बी6 स्वप्न को पर्याप्त अवधि तक याद रखने में सहायक होता है। अत: विकल्प (स) सही उत्तर है।