न्यूजीलैंड का भूगोल (Geography of New Zealand) Part 7 for NET, IAS, State-SET (KSET, WBSET, MPSET, etc.), GATE, CUET, Olympiads etc.

Glide to success with Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-1 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.

दक्षिणी दव्ीप-

  • उच्च पर्वतीय प्रदेश- इसमें 2500 फीट और उससे अधिक ऊँचे भू-भागों की पटवित रुक्ष्म्ग्।डऋछ।डम्दव्र्‌ुरुक्ष्म्ग्।डऋछ।डम्दव्रुरू टी सम्मिलित है, जो दक्षिण पश्चिम के फियोर्ड वाले धरातल की पृष्ठभूमि बनाती है। इसके पश्चिमी ढालों पर वन है। उपरी क्लूथा नदी की शुष्क घाटी में सिंचाई दव्ारा फलों की खेती होती हैं, विशेषत: नागपती व खूबानी (एप्रीकॉट) उल्लेखनीय है।
  • नेल्सन-नेल्सन नगर के इर्द गिर्द मैदानी भूमि है। नेल्सन के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में न्यूजीलैंड की लगभग संपूर्ण तंबाकू एवं चारा उत्पन्न होता है।
  • ब्लेनहाडम-ब्लेनहाडम मैदानी भाग में भेड़ पालन मुख्य धंधा है। यहां स्थित वाडराड घाटी में ही नगर ब्लेनहाडम बसा है।
  • पश्चिमी तट- दक्षिणी दव्ीप के उत्तर में वेस्टपोर्ट से लेकर दक्षिण में फियोर्डलैंड तक अत्यंत संकरी तटीय मैदानी पटवित रुक्ष्म्ग्।डऋछ।डम्दव्र्‌ुरुक्ष्म्ग्।डऋछ।डम्दव्रुरू टी विस्तृत है। वेस्टपोर्ट व ग्रेमाउथ मुख्य नगर हैं। ग्रे नदी आरंभिक काल में सोने के खनन के लिए प्रसिद्ध है।
  • कैन्टरबरी का मैदान- यह चन्द्रमा की फांक की आकृति में पूर्वी तट पर तिमारु से उत्तर में काडस्टचर्च से आगे तक फैला हुआ है। यह मैदान हिमानी दव्ारा पहाड़ों से लायी गई बजरी, केकड़ आदि से बना है। मांस व ऊन के लिए भेड़पालन यहांँ मुख्य कार्य है। गेहूँ व जौ मुख्य खाद्यान्न है। ज्वालामुखी धरातल पर क्राइस्टचर्च नगर क्षेत्र विकसित हुआ है, जिसका बंदरगाह लिटिलटन है। मैदान में सेवाएं प्रदान करने वाला अन्य बंदरगाह तिमारु है, जहाँं से ऊन व जमाए हुए मांस का निर्यात होता है। क्राडस्टचर्च में इंजिनीयरिंग (अभियंता) के सामान व कपड़े, कंबल, जूते बनाने तथा रबड़ के अलावे हल्के-फुल्के उद्योग एवं शराब बनाने के धंधे भी प्रचलित हैं। क्राडस्टचर्च दक्षिणी गोलार्ध में चमड़ा उद्योग का सबसे बड़ा केन्द्र है।
  • ओटागो व साउथलैंड- ओटागो प्रायदव्ीप के सिर पर स्थित डुनेडिन आरंभकालीन एक स्कॉट बस्ती है, जिसका आंरभिक विकास मध्य ओटागो में सोना खनन हेतु आने वाले लोगों दव्ारा हुआ। साउथलैंड में फियोर्ड एवं और भी अधिक ऊँचा प्रदेश सम्मिलित है। इस क्षेत्र के लिए इनवरकारगिल मुख्य सेवा एवं व्यापारिक केन्द्र है, जो अपने बंदरगाह ब्लफ से 17 मील दूर स्थित है।
Illustration: न्यूजीलैंड का भूगोल (Geography of New Zealand) Part 7 for NET, IAS, State-SET (KSET, WBSET, MPSET, Etc.) , GATE, CUET, Olympiads Etc

जनसंख्या

न्यूजीलैंड की जनसंख्या में 90 प्रतिशत यूरोपियन मूल के है तथा 10 प्रतिशत मानोरीज हैं। न्यूजीलैंड के उत्तरी दव्ीप में यहांँ की 70 प्रतिशत जनसंख्या रहती है। उत्तरी दव्ीप पर 90 प्रतिशत मावोरीज जनसंख्या निवास करती है। दक्षिणी दव्ीप की कुल जनसंख्या का 45 प्रतिशत भाग ग्रामीण जनसंख्या है। न्यूजीलैंड की 84 प्रतिशत जनसंख्या नगरों में रहती है। यहाँं का सबसे बड़ा नगर ऑकलैंड है, जिसकी जनसंख्या 8 लाख है। दूसरा प्रमुख नगर वेलिंगटन (4 लाख) है। तीसरा बड़ा नगर क्राडस्टचर्च (3.5 लाख) है। चौथा बड़ा नगर डुनेडिन है (2 लाख) है। यह खेलकूद के सामान बनाने के लिए प्रसिद्ध है।

न्यूजीलैंड सूखे दूध का सबसे बड़ा निर्यातक है। भेड़ मांस का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। गोमांस के उत्पादन में यह तीसरा स्थान रखता है।

इसके अंतरराष्ट्रीय मृदा आय में मांस का योगदान 31 प्रतिशत ऊन या ऊनी वस्त्र का योगदान 21 प्रतिशत दूध या उसके उत्पाद का योगदान 19 प्रतिशत तथा खनिज एवं निर्मित उद्योग से 29 प्रतिशत मृदा प्राप्त होती है।