Banking and Economics Quick Summary and Important Facts – Most Important for Competitive Exams

Glide to success with Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-2 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-2.

अंतरराष्ट्रीय (International)

  • भारत चीन के बाद दुबई का दूसरा सबसे बड़ा विदेशी व्यापारिक भागीदार बन गया।
  • 15वां भारत-रूस द्धिपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन 11 दिसंबर 2014 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • स्याुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनपीएससी) ने 17 दिसंबर 2014 को सीरिया के लिए 12 माह हेतु मानवीय सहायता का नवीकरण किया।
  • भारत ने 20 दिसंबर 2014 को मॉरीशस को अपतटीय गश्ती पोत (ओपीवी) सीजीस बाराकुडा का निर्यात किया।
  • 22 दिसंबर 2014 को रूस, फ्रांस और जर्मनी के नेताओं ने यूक्रेन पर शांति वार्ता का नया दौर प्रारंभ करने के लिए एक समझौते पर सहमती व्यक्त की।
  • यूक्रेनी संसद ने नाटो में शामिल होने के लिए विधेयक पारित किया।
  • ताइवान ने 23 दिसंबर 2014 को अपने सबसे बड़े प्रक्षेपास्त्र युद्धपोत तुओ चियांग का जलावतरण किया।
  • स्याुंक्त राष्ट्र की वैश्विक हथियार व्यापार का नियमन करने वाली महत्वपूर्ण संधि ‘एटीटी’ (Ams Trade Treaty) 24 दिसंबर 2014 से लागू हो गई।
  • रूस ने 23 दिसंबर 2014 को उत्तरी रूस के प्लेसेक में अंगारा रॉकेट का सफल परीक्षण किया।
  • निकारागुआ ने प्रशांत महासागर के साथ अटलांटिक महासागर को जोड़ने के लिए अंतर-समुद्री नहर के निर्माण का शुभारंभ किया।
  • अफगानिस्तान और पाकिस्तान के सैन्य प्रमुखों ने दोनों देशों की सीमा पर सैन्य अभियानों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए सहमत हुए।
  • चीन और नेपाल ने सीमा व्यापार के लिए अपनी मुद्राओं के उपयोग का विस्तार करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय ने 19 दिसंबर 2014 को वामपंथी एकीकृत प्रोग्रेसिव पार्टी (UPP) के ऊपर उत्तर कोरिया समर्थक गतिविधियों का आरोप लगाकर उसके विघटन का आदेश पारित कर दिया।
  • पाकिस्तान सर्न परमाणु अनुसंधान का यूरोपीय संघ (CERN) का एसोसिएट सदस्य देश बन गयज्ञं
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दव्ारा हस्ताक्षरित यूक्रेन फ्रीडम सपोर्ट बिल 2014 को अमेरिकी कांग्रेस ने 18 दिसंबर 2014 को पारित कर दिया।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 19 दिसंबर 2014 को वाशिंगटन में अमेरिका के प्रमुख रक्षा नीति विधेयक (राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून-2015) पर हस्ताक्षर किया।
  • 19 दिसंबर 2014 को इटली के रेस्त्रां खोज सेवा किबांडो का अधिग्रहण ऑनलाइन रेत्रां खोज कंपनी जोमाटो ने कर लिया।
  • 18 दिसंबर 2014 को माइकल गर्सिया ने फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) एथिक्स कमिटि के स्वतंत्र चीफ एथिक्स इन्वेस्टिगेटर पद से इस्तीफा दे दिया।
  • 17 दिसंबर को यूनाइटेड स्टेटस (यूएएस) ने नीदरलैंड और स्विटजरलैंड की तेल व्यापार करने वाली कंपनियों पर प्रतिबध लगा दिया।
  • तहरीक-ए-तालिबान के हमलावरों ने पाकिस्तान के पेशावर में सेना दव्ारा संचालित स्कूल में 16 दिसंबर 2014 को हमला किया।
  • ग्लोबल फाइनेंशल इंटीग्रिटी (जीएफआई) ने 15 दिसंबर 2014 को ग्लोबल इल्लिसिट फाइनेंशल फ्लोज रिपोर्ट 2014 जारी की।
  • ईबोला के फाइटरों को सामूहिक रूप से टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर 2014 का खिताब टाइम पत्रिका दव्ारा दिया गया।
  • भारतीय नौसेना ने ‘एडमिरल कप’ सेलिंग रिगाटा का पांचवां संस्करण 13 दिसंबर 2014 को जीता।
  • अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा के खिलाफ मुकदमा वापस लिया।
  • 15वां भारत-रूस द्धिपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन 11 दिसंबर 2014 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने 9 दिसंबर 2014 को उपराष्ट्रपति ज्वाइस मुजरू को बर्खास्त किया।
  • भूटान विश्व बैंक की एजेंसी माइगा (बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी) का दिसंबर 2014 को 181वां सदस्य बन गया।
  • अफगानिस्तान में संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका) और उत्तर अटलांटक संधि संगठन (नाटो) का 8 दिसंबर 2014 को लड़ाकू मिशन समाप्त हो गया।
  • परमाणु हथियार मुक्त विश्व की स्थापना और परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धताओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए यूएनजीए ने एक प्रस्ताव पारित किया।
  • स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने स्वीडन की संसद रिस्कडैग में बजट वोट में हारने के बाद स्नैप चुनावों की घोषणा की।
  • 2 दिसंबर 2014 को चीन और मालदीव की सरकार ने एक प्रस्तावित पुल जो कि अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे को मालदीव की राजधानी माले से जोड़ेगा, के प्रारंभिक अध्ययन हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • 1 दिसंबर 2014 को बेरिंग सागर में रूस के सुदूर-पूर्वी चूकोटका प्रायदव्ीप में एक मछली पकड़ने वाली दक्षिण कोरियाई नौका डूब गई।
  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के आठ सदस्य-देशों ने 27 नवंबर 2014 को काठमांडू, नेपाल में आयोजित 18वें सार्क शिखर सम्मेलन में एक ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • थाईलैंड की संसद ने 28 नवंबर 2014 को किराये की कोख के वाणिज्यिक आदान-प्रदान पर रोक लगाने के लिए मतदान किया, मसौदा विधेयक, 177 मतों से पारित कर दिया गया। इसका उल्लंघन करने वालों को जेल में 10 साल तक रहना पड़ सकता।
  • अफगानिस्तान की संसद के निचले सदन ने संयुक्त राज्य अमेरिका और नाटो (उत्तर अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन) के साथ दव्पक्षीय सुरक्षा समझौतों को 23 नवंबर 2014 को मंजूरी दी।
  • भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के दौरान 25 नवंबर 2014 को 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • स्याुंक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अधिकार समिति ने 21 नवंबर 2014 को प्रस्तावित पारित करते हुए बाल विवाह रोकने हेतु सरकारों का आह्‌वान किया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिजी दौरे के दौरान प्रशांत दव्ीप समूह के नेताओं के साथ बैठक में तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके आस्ट्रेलियाई समकक्ष टोनी एबॉट ने कैनबरा में दव्पक्षीय वार्ता के दौरान पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने मृत्युदंड की सजा प्राप्त पांच भारतीय मछुआरों को 19 नवंबर 2014 को क्षमा दान दिया।
  • चीन के राष्ट्रपति जी जिनपिंग और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टॉनी अबोट की उपस्थिति में मुक्त व्यापार समझौते पर 17 नवंबर 2014 को हस्ताक्षर किए गए।
  • जी-20 शिखर सम्मेलन 16 नवंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में संपन्न हो गया।
  • केन्द्रीय प्रौद्योगिकी मंत्री हर्ष वर्धन और ग्रेग क्लार्क ने चौथे ब्रिटेन-भारत विज्ञान एवं नवाचार परिषद की बैठक के दौरान न्यूटन-भाभा कोष की घोषणा की।
  • क्लाउस वर्नर इयोहान्निस ने 16 नवंबर 2014 को सोशल डेम्रोकेटिक पार्टी के प्रधानमंत्री विक्टर पोंटा को हराकर रोमानिया का राष्ट्रपति चुनाव जीता।
  • भारत सरकार के रेल मंत्रालय और दक्षिण कोरिया सरकार के परिवहन मंत्रालय के बीच 17 नवंबर 2014 को सियोल में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गए।
  • यूके, फ्रांस, नेपाल ने भारत, जर्मनी, ब्राजील और जापान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य बनने की उम्मीदवारी का समर्थन किया।
  • भारत ने 13 नवंबर 2014 को कैरेबियाई देश सेंट किट्‌स एंड नेविस से टैक्स सूचना साझेदारी समझौता (टीआइईए) किया।
  • पेंटागन ने अफगानिस्तान में सुरक्षा और स्थायित्व पर अपनी छहमाही रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष 4 नवंबर 2014 को पेश की।
  • भारत और अमेरिका ने वैश्विक विकास के लिए त्रिकोणीय सहयोग के मार्गदर्शक सिद्धांतों के वक्तव्य पर 3 नवंबर 2014 को हस्ताक्षर किया।
  • सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने एक कैप्टन सहित 7 भारतीय नाविकों को 4 वर्ष के कैद के बाद 30 अक्टूबर 2014 को रिहा किया।
  • स्वीडन आधिकारिक तौर पर 30 अक्टूबर, 2014 को फिलिस्तीन को राज्य के रूप में मान्यता प्रदान करने वाला प्रथम यूरोपीय संघीय (ईयू) देश बन गया।
  • इंस्टीट्‌यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) ने 18 नवंबर 2014 को ग्लोबल टेरोजिज्म इंडेक्स2014 (वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2014) जारी की।
  • दव्पक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए भारत और फिजी ने 19 नवंबर 2014 को ‘सुवा’ में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • यूरोपीय संघ की परिषद ने यूरोपीय बेड़े के लिए गहरे समुद्र में शार्क मछली पकड़ने संबंधी प्रतिबंध को 2 वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी।
  • भारत और इजराइल के संयुक्त उपक्रम से विकसित बराक 8 मिसाइल का सफल परीक्षण इजराइल में 10 नवंबर 2014 किया गया।
  • भारत और रूस, यूरेशियाई कस्टम संघ के साथ मिलकर मुक्त व्यापार जोन के लिए संयुक्त अध्ययन समूह (JSG) के गठन पर सहमत हुए।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और मोजाम्बिक के बीच तेल एवं गैस क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन को 29 नवंबर 2014 को मंजूरी प्रदान की।
  • वियतनाम के प्रधानमंत्री नुएन तन जुंग की दो दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा 28 अक्टूबर 2014 को संपन्न हुई।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 20 अक्टूबर 2014 को नाइजीरिया को इबोला मुक्त देश घोषित किया।
  • डील्मा रॉसेफ (Dima Rouseff) दूसरे कार्यकाल के लिए ब्राजील की राष्ट्रपति (37वें) निर्वाचित की गई।
  • भारत और नेपाल ने 21 अक्टूबर 2014 को विद्युत व्यापार समझौते (पीटीए) पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत 21 अक्टूबर 2014 को वर्ष 2015 - 17 के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएसआरसी) का पुन: सदस्य निर्वाचित हुआ।
  • वर्ष 1351 के ब्रिटेन के राजद्रोह कानून को आईएसआईएस से निपटने के लिए प्रयोग किया जाएगा।
  • भारत ने गाजा के पुननिर्माण के लिए 40 लाख डॉलर की सहायता देने की घोषणा की।
  • यूरोपीय संघ (ईयू) के कोर्ट ऑफ जस्टिस ने वर्ष 2006 में ईयू दव्ारा लिट्‌टे पर लगाए गए उन प्रतिबंधों को 16 अक्टूबर 2014 को खारिज कर दिया।
  • कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कुवैत के नागरिकों और साथ ही कुवैत में रहने वाले प्रवासियों के लिए 12 अक्टूबर 2014 को वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया।
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कोलंबों से जाफना को जोड़ने वाली रेल सेवा का 13 अक्टूबर 2014 को उद्घाटन किया।
  • अमेरिकी रक्षा विभाग, पेंटागन ने 9 अक्टूबर 2014 को पहले से लगे दो प्रौद्योगियों को भारत को हस्तांतरित करना मंजूर किया।
  • ब्रिटेन और आयरलैंड ने 6 अक्टूबर 2014 को नए संयुक्त वीजा सहयोग के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने गुड़गांव में केन्द्रीय विद्यालय स्कूल भवन के निर्माण के लिए 4.687 रक्षा भूमि के अंतरण की मंजूरी प्रदान की।
  • चीन ने 8 अक्टूबर 2014 को घोषणा की कि वह वर्ष 2019 तक नया समुद्री निगरानी उपग्रह की श्रृंखला लांच करेगा।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में घातक इबोला वायरस के पहले मामले का सितंबर 2014 के अंतिम सप्ताह में पता चला।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पांच दिवसीय अमेरिका दौरा 1 अक्टूबर 2014 को संपन्न हुआ।
  • अशरफ गनी अहमदजई ने 29 सितंबर 2014 को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के पद की शपथ ली।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने बाइंडिंग प्रस्ताव 2178 को सर्वसम्मति से 24 सितंबर 2014 को अपना लिया।
  • भारत-बांग्लादेश संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक नई दिल्ली में 20 सितंबर 2014 को आयोजित की गई।
  • सार्क देशों के संस्कृति मंत्रियों की तीसरी बैठक 24 व 25 सितंबर 2014 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • 16 समझौतों के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तीन दिन की भारत यात्रा 19 सितंबर 2014 को संपन्न हुई।
  • वोरेक बैनीमारामा ने 22 सितंबर 2014 को फिजी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • अमेरिका ने आईएसआईएस का मुकाबला करने के लिए सीरियाई विपक्ष को हथियार देने की बराक ओबामा की योजना को 17 सितंबर 2014 को मंजूर किया।
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ‘प्रथम महिला’ पेंग लियुआन तीन दिन की भारत यात्रा पर 17 सितंबर 2014 को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे।
  • विश्व बैंक ने 16 सितंबर 2014 को इबोला से लड़ने हेतु इबोला इमरजेंसी रिस्पांस परियोजना हेतु 105 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान मंजूर किया।
  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन यानी सार्क देशों के गृह मंत्रियों की तीन दिवसीय बैठक 16 सितंबर 2014 से नेपाल के राजधानी काठमांडू में शुरू हुई।
  • भूटान-भारत विकास सहयोग वार्ता के तीसरे चक्र या भूटान की 11वीं पंचवर्षीय योजना के लिए योजना संबंधी वार्ता का आयोजन थिम्पू में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबोट ने 4 सितंबर 2014 से 5 सितंबर 2014 तक भारत का दौरा किया।
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया ने असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौते पर 5 सितंबर 2014 को हस्ताक्षर किए।
  • जापान ने छह भारतीय अंतरिक्ष और रक्षा निकायाेें को फॉरेन एंड यूजर्स लिस्ट से 1 सितंबर 2014 को हटा दिया।
  • इक्वाडोर ने गत 29 अगस्त 2014 को विश्व की पहली डिजिटल मुद्रा जारी करने की योजना का अनावरण किया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 सितंबर 2014 को जापान में टीसीएस जापान प्रौद्योगिकी और संस्कृति अकादमी का उद्घाटन किया।