ब्राजील का भूगोल (Brazilian Geography) Part 8 for NET, IAS, State-SET (KSET, WBSET, MPSET, etc.), GATE, CUET, Olympiads etc.

Glide to success with Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-1 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.

औद्योगिक परिदृश्य-

  • लोहा इस्पात उद्योग-राष्ट्र का आधुनिकतम वृहद समन्वित कारखाना पाराइबा घाटी में रियो-डी-जेनेरो तथा साओ पोलो के मध्य वोल्टा-रेडोन्डा में स्थित है। इसके साथ-साथ व संयुक्त क्षेत्र में भी पिसागुरा में लोहा इस्पात मिलों (कारखाना) की स्थापना की गई।
  • इंजीनियरिंग उद्योग-इंजीनियरिंग उद्योगों का सर्वाधिक केन्द्रीकरण साओपोलो एवं रियो-डि-जेनेरो में हुआ है। इसके अतिरिक्त रोन्तोस, रेसीफे, पोर्टो एलेग्रे, सल्वाडोर, बेलम आदि में इसका विकास हुआ है। इसके अंतर्गत मशीन (यंत्र) उपकरण कृषि यंत्र, ट्रेक्टर, साथ किले एवं घरेलू काम की चक्की, बर्तन बनाने एवं विद्युत सामग्री इत्यादि की ईकाईया स्थापित की गई है।
  • मोटर कार उद्योग- रियो डि जेनेरो, साओपोलो, सल्वाडारे रेसिफे,
  • जलयान उद्योग- सान्तोस, रियो डि जेनेरो, सेल्वाडोर, बेलम, मनौस
  • शोधनशालाएँ-साओपोलो, सान्तोस, सल्वाडोर, अलगोएस, पोर्टो एलग्री, बेले होरिजोन्टे, रियोग्राण्डे।
  • वस्त्र उद्योग- वर्तमान में यह पूर्णत: विकसित उद्योग ही है। नई दुनिया (उत्तर एवं दक्षिणी अमेरिका) मेें किसी भी देश में इतनी मिले (कारखाना) नहीं हैं, जितनी कि ब्राजील में (680 मिले) है। इस देश में वस्त्र उद्योग के विकास के निम्न कारण हैं-
    • देश में पर्याप्त मात्रा में कपास उत्पन्न की जाती है।
    • वस्त्र निर्माता देशों से अधिक दूर होने के कारण वस्त्रों के अयात में कठिनाई होने के कारण प्रथम विश्व युद्ध काल से विकास।
    • इटली से आए लोग, जो पहले से ही रेशमी वस्त्र उत्पादन में कुशल थे

सूती वस्त्र एवं मिश्रित उद्योग का सर्वाधिक विकास साओपोलो राज्य में हुआ जहाँ देश की 50 प्रतिशत सूती वस्त्र उद्योग केन्द्रित है। अन्य कोड रियोडिजेनेरो, juiz-dc-fora, barbacena, brasilia आदि हैं।

  • शक्कर उद्योग-कृषि पर आधारित सबसे महत्वपूर्ण उद्योग है। शक्कर उत्पादन की दृष्टि से भारत के बाद दूसरा तथा विश्व का सबसे बड़ा शक्कर निर्यातक देश है। शक्कर के कारखाने सेल्वाडोर, रेसिफे, परनाम्बुको एवं फोर्टलिजा तक की पटवित रुक्ष्म्ग्।डऋछ।डम्दव्र्‌ुरुक्ष्म्ग्।डऋछ।डम्दव्रुरू टी में मुख्यत: केन्द्रित है। रेसिफे चीनी निर्यात का विश्व में सबसे बड़ा बंदरगाह है। कुछ इकाइयाँ साओपोलो, केन्टोस क्षेत्र में भी बिखरी हैं।
  • सीमेंट उद्योग- सर्वाधिक विकास पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में मिनास जेरस रियो-डि जेनेरो, साओपोलो, सान्ता केटेटिना राज्यों में हुआ है।
  • पेट्रो रसायन उद्योग- इसमें कीमती रसायन, दवाइयाँ एवं रंग व पेन्ट बनाए जाते हैं। पेट्रोदास, duque (सितारा मछली) -de-caxies तथा बेलो होरिजोन्टे में इसके कारखाने में।
  • कागज उद्योग-देश में कागज बनाने की सबसे बड़ी मिल (कारखाना) पोटौ एलिग्रे में स्थापित है। पराना राज्य में कागज का उत्पादन होता है। यह अच्छे किस्म के कागज का पड़ोसी देशो को निर्यात भी करता है।
  • चमड़ा उद्योग-सल्वाडारे, रियो-डि-जेनेरो, साओपोलो, नेटाल, रेसिफे इस उद्योग के मुख्य केन्द्र हैं। यहाँ चमड़ा साफ करने हेतु ब्राजील वुड (लकड़ी) वृक्ष बहुत पाया जाता है।

हाल के वर्षो में ब्राजील में वन से संबंधित उद्योगों का विकास हुआ है। ये timber lock (लकड़ी ताला) बनाते हैं। ब्राजील विश्व का सबसे बड़ा लकड़ी उत्पादक और निर्यातक देश है।इटाबिरा में लौह इस्पात तथा ऐल्युमिनियम (एक प्रकार की चांदी के समान बड़ी हल्की धातु) उद्योग विकसित है। इसके अलावा यह सीसा और जस्ता को गलाने का भी केन्द्र है।