चीन का भूगोल (Geography of China) Part 10 for NET, IAS, State-SET (KSET, WBSET, MPSET, etc.), GATE, CUET, Olympiads etc.

Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-1 is prepared by world's top subject experts: get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.

खनिज संसाधन

  • लौह अयस्क-लौह अयस्क के संचित भंडार एवं उत्पादन की दृष्टि से चीन का विश्व में क्रमश: सप्तम तथा प्रथम स्थान है। अधिकांश लौह अयस्क का उत्पादन लियाउनिंग (मंचूरिया) से प्राप्त होता है। मंचूरिया में अन्शान-चांगालिंग एवं पेंकीग प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। अन्य उत्पादको में हुये, क्वांगटुंग, हुनान, आंतरिक मंगोलिया, वुहान क्षेत्र, शान्तुंग प्रायद्धीप आदि है।
  • टिन- वर्तमान में चीन इसके उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। युन्नान, क्वांग्सी तथा हुनान यहाँ के प्रमुख टिन उत्पादक प्रांत है। युन्नान प्रांत का कौचिय क्षेत्र चीन का वृहत्तम टिन उत्पादक क्षेत्र है। यहाँ पानी तथा कोयले के अभाव के कारण टिन उत्पादन कठिन है।
  • टंगस्टन- यहाँ टंगस्टन (अल्फामाइट) का सबसे बड़ा संचित भंडार है। वर्तमान में चीन विश्व का 32 प्रतिशत टंगस्टन उत्पादित करने वाला दूसरा बड़ा देश हैं। (25 प्रतिशत रुस) कियांग्सी टंगस्टन उत्पादन का सबसे बड़ा प्रांत है। इसके अतिरिक्त क्वांगतुंग, ज्वांग्सी, हुनान, होये आदि प्रदेशों में भी टंगस्टन का उत्पादन होता है।
  • एण्टीमनी (सुरमा) - बोलीविया तथा मैक्सिको के बाद चीन विश्व का तीसरा बड़ा एण्टीमनी उत्पादक देश है। एण्टीमनी स्टिवनाइट नामक धातु से प्राप्त होता है। एण्टीमनी के भंडार हूनान, क्वांगटुंग, कियांग्सी तथा क्वीचाऊ में अधिक मिलते हैं। हूनान प्रांत की सिक्वांगशान विश्व की सबसे बड़ी एण्टीमनी की खान है।
  • पारा- क्वीयाउ प्रदेश का तुंगजेन क्षेत्र एवं हूनान प्रदेश का हेंगहोयान क्षेत्र पारा के मुख्य उत्पादक क्षेत्र है।
  • बिस्मथ (कांसा) - इसके उत्पादन में चीन शीर्ष स्थान पर हैं। क्वांगतुंग, ग्वांगसी, चुआंग एवं हूनान बिस्मथ के उत्पादक प्रांत है।
  • ताँबा- ताँबा उत्पादन में ताईवान का स्थान सर्वोपरि है। जापानियां दव्ारा विकसित उत्तरी ताईवान की किउकासे खदान सर्वश्रेष्ठ खदान है

युन्नान प्रदेश का तुंग युचान खदान चीन की सबसे बड़ी ताँबे की खान है।

  • सीसा एवं जस्ता-होनान प्रदेश की शिउको-शान खदान चीन की सर्वश्रेष्ठ सीसा एवं जस्ता उत्पादक है।
  • मैंगनीज-मैंगनीज का संचित भंडार यांग्टीसी नदी के दक्षिण में कियांगसू प्रदेश से प्रारंभ होकर पश्चिम में होनान, क्वांगतुंग एवं ग्वांग्सी प्रांतो के बीच से होकर क्वीचचाऊ प्रांत तक विस्तृत है।
  • नमक- चीन विश्व का दव्तीय वृहत्तम नमक उत्पादक देश है। मूल्य के अनुसार कोयला के बाद नमक का स्थान है। चीन सागर का समीपवर्ती क्षेत्र प्रमुख उत्पादक है। हैंकाउ की खाड़ी से बोइरेने तक विस्तृत क्षेत्र से समुद्री नमक प्राप्त होता है। निग्सिया के लवण युक्त झील क्षेत्र एवं उत्तरी-पश्चिमी चीन के शुष्क क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में नमक मिलता हैं।