विश्व मानवता सम्मेलन (World Humanities Conference – International Relations)

Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-1 is prepared by world's top subject experts: get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.

• 23 और 24 मई 2016 को तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में संयुक्त राष्ट्र विश्व मानवता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह शिखर सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून की एक पहल है और मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय दव्ारा अयोजित किया गया।

• इस शिखर सम्मेलन का आयोजन मानवतापूर्ण कार्यो के लिए भविष्य की मानवीय चुनौतियों का मिलकर सामना करने हेतु एक दूरदर्शी एजेंडा (परिपाटी) तय करने के लिए किया गया। इसका उद्देश्य विविध लोकोपकारी सिद्धांतों के प्रति समर्पित मानवतापूर्ण और अधिक समावेशी तंत्र का निर्माण है।

इसके तीन मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित हैं-

• मानवता और मानवीय सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि।

• उन कार्यो और प्रतिबद्धताओं का प्रारंभ जिनके जरिये देश और समुदाय किसी भी संकट का सामना करने के लिए तैयार हो सके और आकस्मिक समस्याओं का सामना भी बेहतर तरीके से कर सके।

• दुनिया भर के लोगों की जान बचाने, प्रभावित लोगों को मानवीय कार्रवाई के केंद्र में रखने और पीड़ा को समाप्त करने के सर्वश्रेष्ठ उपायों के आदान-प्रदान में सहयोग करें।