Science and Technology MCQs in Hindi Part 1 with Answers

Get unlimited access to the best preparation resource for CTET-Hindi/Paper-1 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.

1 निम्नलिखित पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ आलू

  • अदरक
  • ब्रायोफिलम
  • वनकुमारी

उपर्युक्त में से किन पौधों में कायिक प्रसार पाया जाता है?

अ) केवल 1 और 2

ब) केवल 2 और 3

स) केवल 1 और 4

द) उपरोक्त सभी

उत्तर: (द)

व्याख्या: कायिक प्रसार पौधे के विशेष भाग (जैसे आलू में तना, अदरक में राइजोम, वनकुमारी में बुलबिल तथा ब्रायोफिलम में पत्ती) में होता है। उपर्युक्त पौधों तथा पत्तियों के किसी विशेष भाग को ज़मीन में रोपन देने से पूरा पौधा बन जाता है। यह कायिक जनन का एक प्रकार है।

2 कायिक जनन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ कायिक जनन में गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है।

  • कायिक जनन से उगे पौधे पैतृक पौधे के क्लोन (प्रतिरूप) होते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा⟋से कथन सही है⟋हैं?

अ) केवल 1

ब) केवल 2

स) 1 और 2 दोनों

द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (ब)

व्याख्या:

  • कायिक जनन में न तो गुणसूत्रों की संख्या बदलती है और न ही उसके जीनों में कोई परिवर्तन आता है। अत: कथन 1 गलत है।
  • यह पौधे के एक निश्चित भाग से ही प्राकृतिक रूप से विकसित हो सकता है तथा नया बना पौधा पैतृक पौधे का क्लोन (प्रतिरूप) ही होता है। अत: कथन सही है।

3 कीटाहारी पादपों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ कीटाहारी पादप अधिकांशत: दलदल वाले स्थानों पर ही पाए जाते हैं।

  • दलदल वाले स्थानों में नाइट्रोजन की कमी होती है, जिसे ये कीटाहार कर पूरा करते हैं।
  • कीट जो भी खाते हैं उसका एक बड़ा प्रतिशत प्रोटीन (एक पोषक तत्त्व) में परिवर्तित करते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा⟋से कथन सही है⟋हैं?

अ) केवल 1 और 2

ब) केवल 1

स) केवल 1 और 3

द) उपरोक्त सभी।

उत्तर: (द)

व्याख्या:

  • कीटाहारी पौधे अधिकांशत: दलदली इलाकों में पाए जाते हैं। वहां की मिट्टी में नाइट्रोजन (N2) की कमी होती है। अत: इसे पूरा करने के लिये पौधों में कीटाहार का गुण विकसित हुआ हैं, क्योंकि कीट अपने भोजन का एक बड़ा प्रतिशत प्रोटीन में परिवर्तित करते हैं।
  • प्रोटीन का एक मुख्य भाग नाइट्रोजन है। इस प्रकार उन्हें कीटों से नाइट्रोजन की प्राप्ति हो जाती है।

4 निम्नलिखित पर विचार करें:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ आम

  • नीम
  • अमरूद
  • टमाटर

उपरोक्त में किस⟋किन पौधों में दव्निषेचन पाया जाता है⟋हैं?

अ) केवल 1

ब) केवल 2 और 3

स) केवल 1,2 और 3

द) उपरोक्त सभी।

उत्तर: (द)

व्याख्या:

  • दव्निषेचन आवृतबीजी का गुण होता है।
  • आवृतबीजी वे पौधे होते हैं जिनमें बीज पर गूदेदार आवृत पाया जाता है, जैसे-आम, अमरूद, नीम, टमाटर इत्यादि।
  • इसमें एक परागकण से दो शुक्राणु निकलते हैं जिनमें से एक अंडाणु कोशिका को तथा दूसरा अन्य कोशिकाओं को निषेचित करता है। अंडाणु कोशिका युग्मनज तथा अन्य कोशिकाओं में भ्रूणपोष बनाती हैं।

5 निम्नलिखित में कौन-से जीव पौधों में परागण क्रिया में सहायक होते हैं?

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ मच्छर

  • चमगादड़
  • बम्बल बी
  • हनी बी

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चुनाव कीजिये:

अ) केवल 1 और 2

ब) केवल 1,2 और 3

स) केवल 2 और 4

द) उपरोक्त सभी।

उत्तर: (द)

व्याख्या: परागण में परागकण स्टैमिन के एन्थर से कार्पल की स्टिम्मा तक की यात्रा करता है। चमगादड़, हनी बी, बम्बल बी, मच्छर जीव पौधों में परागण क्रिया में सहायक होते हैं।

6 निम्नलिखित में से किसमें फूल पाया जाता है?

अ) आवृतबीजी

ब) अनावृतबीजी

स) टैरिडोफाइट

द) ब्रायोफाइट

उत्तर: (अ)

व्याख्या:

  • पुष्प आवृतबीजी का मुख्य लक्षण है, इसमें पौधे के नर तथा मादा अंग पाए जाते हैं।
  • कभी-कभी ये दोनों एक ही फूल में पाए जाते हैं, कभी अलग-अलग भी।

7 निम्नलिखित में से कौन-सा अलैंगिक जनन का एक प्रकार नहीं हैं?

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ विखंडन

  • मुकुलन
  • बीजाणु का बनना
  • खंडन
  • कायिक प्रवर्थन
  • पुनर्जनन

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये:

अ) केवल 1,2 और 3

ब) केवल 1,2, 3,5 और 6

स) केवल 1,2, 3, और 4

द) उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: (द)

व्याख्या: विखंडन, मुकुलन, बीजाणु का बनना, खंडन, कायिक प्रवर्थन, पुनर्जनन का संबंध अलैंगिक जनन से हैं।

8 दव्खंडन के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

ढवस बसेेंत्रष्कमबपउंसष्झढसपझ इसमें एकल जनन कोशिका पूरी तरह से विकसित होने वाले बिन्दु पर पहुंचकर दो हिस्सों में बँट जाती है।

  • इस प्रकार के जनन में जनक कोशिका समाप्त हो जाती हे।
  • इस प्रकार के जनन में गुणसूत्रों की संख्या जनक कोशिका की आधी होती है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं?

अ) केवल 1 और 2

ब) केवल 2 और 3

स) केवल 1 और 3

द) 1,2 और 3

उत्तर: (अ)

व्याख्या:

  • इसमें एकल जनन कोशिका पूरी तरह से विकसित होने वाले बिन्दु पर पहुंचकर दो हिस्सों में बँट जाती है। अत: कथन 1 सही है।
  • इस प्रकार के जनन में जनक कोशिका समाप्त हो जाती हे। अत: कथन 2 सही है।
  • इसमें गुणसूत्र की संख्या विभाजन से पहले ही दव्गुणित हो जाने के कारण समान ही बनी रहती है। अत: कथन 3 गलत है।

9 निम्नलिखित में से किसमें बीजाणु का निर्माण होता है?

अ) आम

ब) अनार

स) आँवला

द) रोटी पर लगने वाली फफूँदी

उत्तर: (द)

व्याख्या: रोटी पर लगने वाली फफूँदी को छोड़कर उपरोक्त सभी आवृतबीजी हैं, जिनमें बीजाणु का निर्माण नहीं होता।

10 यदि आप बारिश में हिमालय क्षेत्र में किसी स्थान पर फँस जाते हैं और आपको सिर छिपाने के लिए छत तो मिल जाती है, परन्तु बारिश के कारण भीगे पेड़ों से आग जलाने के लिये सूखी लकड़ी नहीं। इस अवस्था में जब आग जलाना अनिवार्य हो। आप निम्नलिखित में से किस वृक्ष की लकड़ी चुनेंगे?

अ) पाइनस

ब) एल्डर

स) चैस्टनट

द) एल्म

उत्तर: (अ)

व्याख्या:

  • पाइनस के पेड़ में प्राकृतिक रूप से ज्वनलशील पदार्थ पाया जाता है।
  • इसे पानी में भिगो भी दिया जाए तब भी इसे आसानी से जलाया जा सकता है।