राष्ट्रीय बाल नीति (The National Child Policy – Government Plans)
Get unlimited access to the best preparation resource for CTET-Hindi/Paper-2 : get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-2.
उद्देश्य | अपेक्षित लाभार्थी | मुख्य विशेषताएं |
• बच्चों के अधिकारों को सुरक्षित करना। • विभिन्न मंत्रालयों और क्षेत्रों में बच्चों के लिए किये गए कार्यो की प्रगति की निगरानी करना। | • नीति में अठारह साल से कम उम्र के हर व्यक्ति को बच्चें के रूप में परिभाषित किया गया है और देश देश के क्षेत्राधिकार के भीतर सभी बच्चों को इसमें शामिल किया गया है। | • बचपन को जीवन का अभिन्न अंग माना गया है, जिसका अपना स्वयं का एक मूल्य है। • इसमें माना गया है कि बच्चे एक समरूप समूह नहीं है और उनकी विभिन्न आवश्यकताओं को विभिन्न प्रतिक्रिया की जरूरत है, और बच्चों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए दृष्टिकोण को बहु-क्षेत्रीय और बहुआयामी होना चाहिए। • बच्चों के लिए बहु-क्षेत्रीय, परस्पर जुड़ी और सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है, इसलिए इस नीति का उद्देश्य प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों और स्तरों में उद्देश्यपूर्ण अभिसरण एवं सशक्त समन्वय करना है। • नीति ने चार प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों की पहचान की है: o जीवन रक्षा, o स्वास्थ्य और पोषण o शिक्षा और विकास o संरक्षण और भागीदारी |