शिक्षा का अधिकार (Right to Education – Government Plans)
Get top class preparation for CTET-Hindi/Paper-1 right from your home: get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-1.
उद्देश्य | अपेक्षित लाभार्थी | मुख्य विशेषताएं |
• देश में प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमीकरण • प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक और सामाजिक अंतराल को कम करना • माध्यमिक, तकनीकी और उच्च स्तर पर शिक्षा के अवसरों तक पहुँच बढ़ाना | • 6 से 14 वर्ष की आयु वर्ग का प्रत्येक बच्चा | • ये बच्चे मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के लिए अधिकृत हैं। • आरटीई अनिवार्य प्रवेश, उपस्थिति और प्राथमिक शिक्षा को पूर्ण किए जाने को सुनिश्चित करता है। • देश में प्राथमिक शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए इसमें निम्न प्रावधान भी हैं:- • बुनियादी सुविधाओं में सुधार • सरकारी विद्यालयों में नए शिक्षक पदों की मंजूरी। • निशुल्क पाठयपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं • आरटीई उचित रूप से प्रशिक्षित शिक्षकों की तर्कसंगत परिनियोजन एवं उचित छात्र-शिक्षक अनुपात सुनिश्चित करता है। • आरटीई संविधान में निहित मूल्यों पर आधारित पाठयक्रम का विकास सुनिश्चित करता है। • आरटीई निम्न पर प्रतिबंध लगाता है: • (क) शारीरिक दंड और मानसिक उत्पीड़न • (ख) बच्चों के प्रवेश के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट (जांच) • (ग) कैपिटेशन फीस (शुल्क) • (घ) शिक्षकों दव्ारा निजी टयूसन और • (ङ) बिना मान्यता के विद्यालय चलाना। |