वीमेन ट्रांस्फोर्मिंग इंडिया (भारत) अभियान (Women Transforming India Campaign – Social Issues)

Doorsteptutor material for CTET-Hindi/Paper-2 is prepared by world's top subject experts: get questions, notes, tests, video lectures and more- for all subjects of CTET-Hindi/Paper-2.

सुर्खियों में क्यों?

• नीति आयोग ने संयुक्त राष्ट्र संघ और MyGov (मेरी सरकार) के सहयोग से भारत में 8 मार्च 2016 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘वीमेन ट्रांस्फोर्मिंग’ इंडिया (महिला रूपातंरण भारत) अभियान का शुभारंभ किया।

यह क्या है?

• इसे एक प्रतियोगिता की तरह बनाया गया है जिसमें कुछ नया व अलग काम करने वाली, खुद को या दूसरों को सशक्त बनाने वाली और रुढ़िवादी प्रथाओं को चुनौती देने वाली महिलाओं से प्रविष्टियाँ मांगी गयी है।

• यह विशेष रूप से आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण मोर्चो में महिलाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहित करेगा।

• विजेता प्रविष्टियों को नीति आयोग और संयुक्त राष्ट्र संघ दव्ारा प्रशिस्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विजेता को सरकार के नीति-निर्माताओं के साथ बातचीत का एक सीधा अवसर भी मिलेगा।

• सतत विकास लक्ष्यों के तहत भारत ने “महिलाओं के लिए एक अकेले चल सकने योग्य लक्ष्य” की जरूरत का समर्थन किया और कहा कि सतत विकास लक्ष्यों में महिलाओं को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

• सतत विकास लक्ष्यों पर केंद्र और राज्यों के सभी प्रयासों को समन्वित करने और निगरानी की भूमिका नीति आयोग को दी गई है।